SP बंगले के पास लूट का प्रयास: मुरैना में ATM कैश वैन को पिस्टल की दम पर लूटने का प्रयास, बदमाशों से भिड़ा सिक्योरिटी गार्ड, फायरिंग कर भागे बदमाश

SP बंगले के पास लूट का प्रयास: मुरैना में ATM कैश वैन को पिस्टल की दम पर लूटने का प्रयास, बदमाशों से भिड़ा सिक्योरिटी गार्ड, फायरिंग कर भागे बदमाश


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सड़क पर लुटेरों से भिड़ते कैश वैन का सिक्योरिटी गार्ड, इसे गोली मारकर बदमाश भाग गए

  • घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र में SP बंगले के पास की है
  • CCTV फुटेज में दिखे बाइक सवार तीन लुटेरे

मुरैना में SP बंगले से 100 कदम की दूरी पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने ATM कैश वैन को लूटने का प्रयास किया है। पिस्टल अड़ाकर बदमाश वारदात को अंजाम देने आए थे। कैश वैन के सिक्योरिटी गार्ड की हिम्मत के सामने बदमाशों के हौसले पस्त पड़ गए। सिक्योरिटी गार्ड बदमाशों से भिड़ गया। काफी देर तक संघर्ष किया, लेकिन बदमाश सर और छाती पर पिस्टल के बट से हमला कर और गोलियां चलाते हुए भाग गए। हमले में सिक्योरिटी गार्ड छर्रे लगने और एक ऑफिसर पिस्टल के बट लगने से घायल है। घटना मंगलवार दोपहर 1 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया है। घायल गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ATM कैश वैन को लूटने आए बदमाशों को एक बार तो स्टाफ ने सड़क पर पटक लिया था, लेकिन दूसरे साथी ने पीछे से फायरिंग कर दी, इसके बाद बदमाश भाग गए

ATM कैश वैन को लूटने आए बदमाशों को एक बार तो स्टाफ ने सड़क पर पटक लिया था, लेकिन दूसरे साथी ने पीछे से फायरिंग कर दी, इसके बाद बदमाश भाग गए

शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलन्द है की SP बंगले के पास फायरिंग करते हुए दिनदहाड़े ATM कैश वैन से कैश लूटने का प्रयास किया है। शहर में लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाना पुलिस के लिए बहुत बड़ी चुनौती बन गया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में MS रोड स्थित SP बंगले के पास एक्सिस बैंक है। मंगलवार दोपहर ATM कैश वैन बैंक के पास पहुंची। तभी तीन अज्ञात बदमाश बाइक पर सवार होकर आए। एक बदमाश पिस्टल दिखाता हुआ आया और सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक और गाड़ी में रखे कैश को लूटने का प्रयास किया, लेकिन कैश ऑफिसर दीप सिंह तोमर, लोकेंद्र सिंह तोमर और सिक्योरिटी गार्ड किशन वीर सिंह सिकरवार ने बदमाशों को पकड़ कर बीच रास्ते में पटक लिया। काफी देर तक बदमाशों और ATM कैश वैन के सिक्योरिटी गार्ड व ऑफिसर के बीच झूमाझटकी हुई, आखिर में बदमाशों के साथियों ने पिस्टल से फायरिंग कर दी और अपने साथियों को छुड़ा कर भाग गए। इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड को सीने पर छर्रे लगे हैं, जिससे वह घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और घायल सिक्योरिटी गार्ड किशन वीर सिंह सिकरवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसके सिर में पिस्टल के बट से गंभीर चोट और छर्रे लगने की बात बताई गई है। इसके साथ ही ऑफिसर दीप सिंह तोमर के कमर में चोट के निशान हैं। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

घायल सिक्योरिटी गार्ड किशनवीर सिंह, यह बदमाशों से नहीं भिड़ता तो लूट को रोक पाना मुश्किल था, बदमाशों ने तीन गोलियां चलाई हैं

घायल सिक्योरिटी गार्ड किशनवीर सिंह, यह बदमाशों से नहीं भिड़ता तो लूट को रोक पाना मुश्किल था, बदमाशों ने तीन गोलियां चलाई हैं

CCTV कैमरे में कैद पूरी घटना

लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले वाले बदमाशों के फुटेज CCTV कैमरे में कैद हुए हैं। फुटेज में बाइक सवार तीन बदमाश कैश वैन के आते ही बाइक से उतरकर वारदात के लिए आते हैं। एक बदमाश सिक्योरिटी गार्ड से बंदूक और दूसरा वैन में अंदर जाने का प्रयास करता है। तभी कैश वैन का स्टाफ लुटेरों से भिड़ जाता है। इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि अज्ञात बदमाशों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है ।जगह-जगह चेकिंग पॉइंट लगाकर आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

SP बंगले के पास वारदात से दहशत

SP बंगले के ठीक पास दिनदहाड़े लूट के प्रयास से मुरैना पुलिस बौखलाई हुई है। पुलिस ने वारदात के बाद तत्काल सड़कों पर नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी है। वारदात में दिख रहे बदमाश एमएस रोड की तरफ भागे है। पुलिस आगे भी सीसीटीवी कैमरे चेक कर लुटेरों का रूट पता लगा रही है।

9 से 10 लाख रुपए थे कैश वैन में

जैसा प्रारंभिक जानकारी मिली है घटना के समय ATM कैश वैन में 9 से 10 लाख रुपए रखे थे। यदि सिक्योरिटी गार्ड और स्टाफ हिम्मत नहीं दिखाते तो बदमाश लूटने में सफल हो जाते।

खबरें और भी हैं…



Source link