Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हाेशंगाबाद2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- जनसुनवाई में अवैध शराब बिक्री का विरोध करने के लिए पहुंचे वार्डवासी
अवैध शराब बिक्री के विरोध में मंगलवार को वार्ड-17 के पूर्व पार्षद प्रवीण यादव सहित अन्य लाेग गले में शराब की खाली बोतल की माला पहनकर पहुंचे। पूर्व पार्षद प्रवीण यादव ने कलेक्टर धनंजय सिंह को बताया- शहर में अवैध शराब और नारायण नगर और शांति नगर पुलिया पर मांस, मछली की बिक्री खुलेआम हो रही है। इससे लोग परेशान हैं।
पूर्व में भी इसकाे लेकर शिकायत की गई है,लेकिन समाधान नहीं हाे रहा है। गौरतलब है कि नर्मदा किनारे 5 किमी के दायरे में शराब की बिक्री प्रतिबंधित है। इसके बाद भी शहर में खुलेआम शराब बेची जा रही है।