मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर कांग्रेस विधायक ने हमला बोला है.
कांग्रेस (Congress) के नेता सज्जन सिंह वर्मा ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. इस बार उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) पर निशाना साधा है. उन्होंने शिवराज सिंह चौहान को कहा कि शेर की खाल पहनकर सियार आ गया है, जो सभी को डराने का काम कर रहा है.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में पावरी अंदाज में भाषण दिया था. सीएम ने मंच से कहा, ये मैं हूं, ये मेरी सरकार है, ये मेरी प्रशासनिक टीम है और आप देखों भूमाफिया भाग रहे हैं. सीएम इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे. उन्होंने कहा था कि टाइगर जिंदा है और शिकार पर निकला है. शिकार हो रहा है भूमाफिया का, चिटफंड के दलालों का, नशे के कारोबारियों का, मां-बेटी- बहन की जिंदगी को बर्बाद करने वालों का. कल ही विधानसभा में मतांतरण के खिलाफ कानून पारित कर दिया है. उन्होंने कहा कि मैं, आपकी सेवा के लिए आया हूं.
राहुल गांधी ने हवा दी, अब समर्थकों ने उठा दी ज्योतिरादित्य को मुख्यमंत्री बनाने की मांग
राजधर्म का पालन कर रहा हूं. मैं फिर कह रहा हूं कि अच्छे लोगों के लिए फूल सा कोमल और दुष्टों के लिए वज्र सा कठोर हूं. मैंने स्पष्ट कह रखा है, मैं मुख्यमंत्री हूं, तबाह कर दो माफिया को, किसी को नहीं छोड़ना. जरूरत पड़े तो आउट आफ द वे जाकर भी मदद करो. मैं कहता था जमीन में 10 फीट गाड़ दूंगा. गाड़ने का मतलब गड्ढा खोदना नहीं होता है. आज देखो माफिया भाग रहा है. इस बयान पर पर पलटवार करते हुये कांग्रेस नेता ने सीएम शिवराज सिंह को घेरा है.