Last Updated:
आप अपनी चाय की दुकान पर चाय बेच रहे हों और अचानक से मुख्यमंत्री चाय पीने आ जाएं, तब आपको कैसा लगेगा. ऐसा ही कुछ हुआ मध्य प्रदेश के जबलपुर में. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का काफिला एक चाय की दुकान पर अचानक रुक गया.
दरअसल एक कार्यक्रम से लौटने के दौरान अचानक ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का काफिला एक चाय की दुकान पर रुक गया. फिर क्या था, सीएम मोहन यादव को देखकर दुकानदार घबराने के साथ ही चौक भी गया.

दरअसल यह मामला है जबलपुर के अंधमुख चौराहे का, जहां शंकर चाट भंडार के स्टॉल पर रुककर मुख्यमंत्री ने चाय की चुस्की ली और बाकायदा खुद मोबाइल निकाला और ऑनलाइन पेमेंट कर दुकानदार को पैसे भी दिए.

मुख्यमंत्री मोहन यादव जबलपुर के बेलखेड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय लाडली बहना और महिला सम्मेलन के बाद सड़क मार्ग से लौट रहे थे. इसी दौरान सीएम का मन चाय पीने का हुआ और सीएम का काफिला अंधमुख चौराहे के पास रुक गया.

चाय वाले से मिलने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. सीएम के साथ-साथ सांसद आशीष दुबे और विधायक अशोक रोहाणी ने भी चाय की चुस्की ली और दुकानदार की चाय की तारीफ की.

कार्यक्रम में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव आदिवासियों के साथ नृत्य करते हुए भी दिखाई दिए थे. तब सीएम ने आदिवासी साथी से ढोल लिया और ढोल बजाकर सभी का स्वागत अभिनंदन किया.