कोरोना फिर डराने लगा: नौ दिन में बीमार होने वालों की संख्या बढ़ी, मौत के आंकड़ों पर जरूर लगी है लगाम

कोरोना फिर डराने लगा: नौ दिन में बीमार होने वालों की संख्या बढ़ी, मौत के आंकड़ों पर जरूर लगी है लगाम


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • रिकवरी रेट 97.81 से घट कर अब 97.56 प्रतिशत पर आया
  • फरवरी में कोरोना के सबसे कम मामले आए थे सामने, 28 दिन में एक की मौत हुई

कोरोना का आंकड़ा एक बार फिर डराने लगा है। पिछले महीने तक काबू में दिख रहा कोरोना अब बढ़ने लगा है। पिछले नौ दिनों में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या ठीक होने वालों की तुलना में अधिक रहा। राहत की बात ये है कि एक भी मौत नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार नौ मार्च को 940 सेम्पल की रिपोर्ट आई। इसमें 30 नए संक्रमित मिले। वहीं 25 संक्रमित स्वस्थ होकर गए। कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 16 हजार 854 तक पहुंच गई है। वहीं कोरोना के चलते जान गंवाने वालों की संख्या 252 है। 16 हजार 443 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।

काबू में आने के बाद फिर बढ़ने लगा खतरा
कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या डराने वाली है। कारण कि फरवरी में 28 दिन में 382 संक्रमित सामने आए थे। औसत की बात करें तो 13 के लगभग प्रतिदिन संक्रमित सामने आए। अब संक्रमित की संख्या नौ दिन में 206 पहुंच गई है। ये औसत 22 संक्रमितों की रोज पहुंच गई है।
कम सेम्पल की हो रही जांच
जिला प्रशासन ने दिसंबर व जनवरी में डेढ़ हजार से 1800 तक प्रतिदिन सेम्पल की जांच कराई थी। तब आंकड़ा भी 50-60 के बीच आ रहा था। अब सेम्पलिंग 940 से एक हजार के बीच कराई जा रही है। जैसे-जैसे संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। रिकवरी रेट भी गिरने लगा है। फरवरी में जिले में कोरोना रिकवरी रेट 97.81 प्रतिशत तक पहुंच गया था। पर वर्तमान समय में इसमें गिरावट दिख रहा है। रिकवरी रेट 97.56 प्रतिशत तक पहुंच गया।

कोरोना के खतरे को ऐसे समझें
महीने कुल केस ठीक हुए मौत रिकवरी रेट
जनवरी 954 730 09 95.50%
फरवरी 382 494 01 97.81%
नौ मार्च तक 206 159 00 97.56%

खबरें और भी हैं…



Source link