- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- Nilgai Collision In Ujjain Due To Death Of Bike rider And 10th Student, Mourning In The Village
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उन्हेल में नीलगाय की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई।
मुख्यालय से 35 किमी दूर उन्हेल-बरखेड़ा मांडन रोड पर सरवना के समीप सड़क पर दौड़ती हुई नीलगाय बाइक सवार दो लोगों से टकरा गई। हादसे में 10वीं के छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सरवना निवासी श्याम और संतोष के रूप में हुई है। संतोष 10वीं का छात्र था, जबकि श्याम मिस्त्री था। दोनों एक ही गांव के थे। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है।
सरवना निवासी श्याम पिता जगन्नाथ (22) ने ऑनलाइन जूते मंगवाए थे। जूते लेने वह दाेपहर में एक बजे उन्हेल गया था। श्याम घर लौट रहा था। रास्ते में उसे गांव में ही रहने वाला 10वीं का छात्र संतोष पिता जगदीश मिल गया। श्याम ने संतोष को बाइक पर बैठा लिया।
संतोष रोजाना कोचिंग के लिए मैजिक वाहन से आता-जाता था। दोनों बेड़ावन और सरवना के बीच पहुंचे थे, तभी नीलगाय तेज गति से दाैड़ते हुए आई और बाइक से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घाेषित कर दिया।