Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खंडवा4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
पापा कहते हुए बालक आगे बढ़ा, लेकिन डॉक्टर ने देखा तक नहीं।
लेडी बटलर अस्पताल के पूर्व प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेशसिंह तोमर का मोघट पुलिस ने मंगलवार शाम मेडिकल परीक्षण के लिए सैंपल जांच कराई। इस दौरान जिला अस्पताल में कुछ देर के लिए विवाद की स्थिति बनी। डॉक्टर के साथ दस साल से पत्नी की तरह रह रही महिला अपने बेटे के साथ अस्पताल पहुंची।
डॉक्टर को देख बेटा पापा कहते हुए उसके पास पहुंचा, लेकिन डॉक्टर ने बात नहीं की। बच्चे को देख वह भावुक तो हुआ, लेकिन गले नहीं लगाया। इस दौरान महिला यह कहती रही कि डॉक्टर साहब अपने बेटे को तो एक बार गोद में ले लो, उसे गले लगा लो। पहले तो बहुत प्यार करते थे। अब ऐसा क्याें कर रहे हो ईश्वर तुम्हें माफ नहीं करेगा। मेडिकल जांच के बाद पुलिस उसे वापसी थाने ले गई। इस दौरान वह मीडिया के सवालों से बचते हुए पुलिस के साथ बाइक पर थाने पहुंच गए।
10 साल पहले आरोपी डॉक्टर तोमर जिला अस्पताल प्रसूति एवं स्त्री रोग में पदस्थ था। उस दौरान खंडवा की एक युवती जो कि डॉक्टर के क्लिनिक पर अटेंडर का कार्य करती थी। युवती का आरोप है कि डॉक्टर ने उस समय नशीली गोलियां खिलाकर दुष्कर्म किया। बाद में एक लड़का भी हो जाने के बाद पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगे। दस साल से साथ रह रहे थे।
इस दौरान नवंबर 20 में डॉक्टर की पहली पत्नी को सब कुछ पता चल जाने के बाद डॉक्टर ने मुझे रखने से इंकार कर दिया। जिसके बाद दिसंबर 20 में दतिया कोतवाली में डॉक्टर के खिलाफ धारा 376(2) एन के तहत प्रकरण दर्ज किया। दुष्कर्म के मामले में आरोपी डॉक्टर को उच्च न्यायालय जबलपुर से 2 मार्च को अग्रिम जमानत मिल गई। मोघट थाना टीआई बीएल अटोदे ने बताया कि मामले में पूछताछ के बाद डॉक्टर को छोड़ दिया है।