- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Mukhyamantri Ashirwad Yojana Started In Gwalior After Jabalpur, Ration Delivered To 800 Elderly And Differently abled In Two Days
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- जिले में 21 हजार 134 बुजुर्ग व दिव्यांगों के घर राशन पहुंचाने का निर्धारित है लक्ष्य
- सात फरवरी को सीएम शिवराज सिंह ने ग्वालियर में इस योजना काे शुरू किया था
प्रदेश में ग्वालियर के बाद अब जबलपुर में भी बुजुर्ग, दिव्यांग और बीमार लोगों को घर बैठे सार्वजनिक वितरण का राशन मिलेगा। जिले में कुल 21 हजार 134 मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना में चयनित किए गए हैं। दो दिन में 800 के पास राशन पहुंचाया जा चुका है। बजुर्गों और दिव्यांगों के लिए ये अनूठा अनुभव है।
जानकारी के अनुसार सीएम शिवराज सिंह ने सात फरवरी को ग्वालियर दौरे पर मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना की शुरूआत की थी। जबलपुर दूसरा जिला है, जहां ये योजना शुरू की गई है। दो दिन में 800 के लगभग वृद्धों, बीमार व दिव्यांगों के घर राशन पहुंचाया गया। जल्द ही इस मॉडल को पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के मुताबिक इस पूरी व्यवस्था की मॉनीटिरंग की जा रही है। खाद्य विभाग से प्रतिदिन की रिपोर्ट आ रही है।
दिव्यांगों व बुजुर्गों ने सराहा
खेरमाई वार्ड निवासी दिव्यांग सूरज रैकवार के घर राशन पहुंचा तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ। घर में राशन मिलने पर बोले की पहले राशन लेने ट्राई साइकिल से जाना पड़ता था। इस योजना से हम जैसे दिव्यांगों को बहुत मदद मिलेगी। हनुमानताल स्थित उचित मूल्य दुकान के विक्रेता अब्दुल वाहिद खुद दिव्यांग हैं। क्षेत्र की बुजुग बदरून्निशा को उसके घर जाकर राशन दिया। बड़ी संख्या में महिला बुजुर्ग हितग्राहियों के घर राशन पहुंचा, तो वे खुशी से खिल गए।

ब्लाइंड महिला के घर पहुंचा राशन।