भारत में लॉन्च हुआ रेनॉ Triber का नया 7 सीटर वैरिएंट, जानिए इसके फीचर्स और कीमत

भारत में लॉन्च हुआ रेनॉ Triber का नया 7 सीटर वैरिएंट, जानिए इसके फीचर्स और कीमत


रेनॉ Triber का नया 7 सीटर वैरिएंट

फ्रेंच कंपनी रेनॉ ने अपनी मशहूर एमपीवी Triber के नए वैरिएंट (renault triber 7 seater) को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है. कंपनी ने इस वैरिएंट को स्पेशल फीचर्स से लैस किया है जो इसके पहले वैरिएंट्स में नहीं थी.

नई दिल्ली: फ्रेंच कंपनी रेनॉ ने अपनी मशहूर एमपीवी Triber के नए वैरिएंट (renault triber 7 seater) को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है. कंपनी ने इस वैरिएंट को स्पेशल फीचर्स से लैस किया है जो इसके पहले वैरिएंट्स में नहीं थी. इस शानदार और दमदार एमपीवी की कीमत 5.30 लाख रुपये से लेकर 7.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है. कस्टमर्स इसे एमपीवी को 11,000 रुपए की बुकिंग अमाउंट के साथ बुक करा सकते हैं.

एडेड फीचर्स
कंपनी ने इस नई एमपीवी में फोन कंट्रोल्स, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो , डुअल टोन एक्सटीरियर, LED टर्न इंडिकेटर्स, ड्राइवर सीट एड्जेस्टर के साथ कुछ अन्य फीचर्स को शामिल किया है. ये एमपीवी 7 सीटर है जिसकी थर्ड रो (सीट) में डिटैचेबल सीट्स दी गयी है. यह कार 7 सीटर सेग्मेंट में सबसे ज्यादा 625 लीटर का बूट स्पेस देती है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान का अनोखा मंदिर! जहां होती है Royal Enfield Bullet की पूजा, भक्तों की मन्नतें भी होती हैं पूरीजानें कैसे मिलेंगे लुक्स?

कंपनी ने इस एमपीवी को 5 आकर्षक रंगो में पेश किया है. जिसमे इलेक्ट्रिक ब्लू,मेटल मस्टर्ड , मून लाइट सिल्वर, सेडार ब्राउन और आइस कूल व्हाइट शामिल हैं. कंपनी ने इसके RXZ वेरिएंट को ज्यादा स्पोर्टी लुक देने के लिए इसमें डुअल टोन बॉडी कलर दिया है. ग्राहकों की सेफ्टी को धयान में रखते हुए कंपनी ने इस एमपीवी में 4 एयर बैग्स दिए हैं.

कैसा है गाड़ी का इंजन?
इसके इंजन में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है. इस कार में 1.0 लीटर की क्षमता के नेचुरल एस्पायर्ड पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है. ये इंजन 71bhp की पावर और 96Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस एमपीवी कार में 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है.

यह भी पढ़ें: इंश्याेरेंस कंपनी क्लेम देने से मना कर रही है ताे ये तरीका अपनाएं, इस शख्स ने निकलवाए 17 लाख रुपये

कंपनी ने इस एमपीवी को 2019 में पहली बार लॉन्च किया था. अब कंपनी इस एमपीवी के नई फेसलिफ्ट मॉडल को पेश कर रही है. रेनॉ कंपनी अभी तक इस कार की 70.000 से ज्यादा यूनिट्स बेच चुकी है. कंपनी ने इस एमपीवी मॉडल को पहले वाली एमपीवी से ज्यादा बेहतर बनाने के लिए कुछ ख़ास बदलाव किये हैं.








Source link