महिला दिवस: संगीत से शक्ति बताई तो किसी ने जैविक खेती के फायदे

महिला दिवस: संगीत से शक्ति बताई तो किसी ने जैविक खेती के फायदे


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

खंडवा4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • बिगड़ते पर्यावरण को सुधारने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का स्लोगन दिया

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को ब्लाक मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें रोशनी व खालवा मंडल से आई स्वसहायता समूहों की पदाधिकारी व सदस्यों ने भाग लिया। किसी ने लोक संगीत के माध्यम से संगठन व महिला शक्ति से अवगत कराया तो किसी ने जैविक खेती कर उसके लाभ बताकर इसे अपनाने के लिए प्रेरित किया। समूह अध्यक्षों ने महिलाओं को आत्म निर्भर बनने के तरीके बताए। मुख्यालय के मांगलिक भवन में कार्यक्रम का आयोजन आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम द्वारा किया गया था। बदल रहा है पर्यावरण, यह सभी को समझाएंगे, इसे सुधारने बराबरी से महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएंगे कार्यक्रम का प्रमुख स्लोगन रखा गया। ग्राम कुम्हारखेड़ा की महिलाओं ने लोक संगीत के माध्यम से संगठन व महिला शक्ति से अवगत कराया।

संदलपुर की बाली बाई ने जैविक खेती अपनाकर जो उपलब्धि व लाभ कमाया उससे सभी अवगत करते हुए इसके लिए प्रेरित किया। इसी प्रकार स्वसहायता समूह बनाकर मुर्गी पालन, बकरी पालन, जैविक कृषि सहित परिवार को आर्थिक रूप से सक्षम बनाए के लिए महिला भागीदारी का प्रयास करने वाली महिलाओं ने अपने अनुभव बताए।

इस अवसर पर महिला समूहों द्वारा जैविक उपज सहित स्वयं द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। कुपोषण, कोरोना जैसी महामारी में जागरूकता एवं पोषण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम महिला समूहों की अध्यक्ष सावित्री बाई गुलाबदास, छाया बाई दुर्गालाल, गौरा बाई लक्ष्मण, बीना बाई सिकदर, गुड्डी बाई सूरज, फूलवती बाई, मणि बाई सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।
मैराथन का आयोजन

खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान में मिनी मैराथन का आयोजन किया। खार रोड से आदिवासी क्रीड़ा परिसर तक मैराथन हुई। इसमें कन्या छात्रावास सहित आसपास के गांवों की बालिकाओं ने भाग लिया। छात्रा कीर्ति रमेश प्रथम, निशा जगदीश द्वितीय तथा अर्शी रसीद तृतीय स्थान पर रहीं।

इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं लव सहायिकाओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में एसआई दीपिका लोखंडे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेणु सोनी, संगीता वर्मा, जयश्री देवडट़ा, दीपाली सांवले आदि उपस्थित थीं।

खबरें और भी हैं…



Source link