संगोष्ठी: नई शिक्षा नीति में विद्यार्थी किसी संकाय में बंधने की बजाय अपने पसंद के विषय को चुन सकता है

संगोष्ठी: नई शिक्षा नीति में विद्यार्थी किसी संकाय में बंधने की बजाय अपने पसंद के विषय को चुन सकता है


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • In The New Education Policy, A Student Can Choose The Subject Of His Or Her Choice Instead Of Being Tied Up In A Faculty.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलामएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

संगोष्ठी में मौजूद जिले के शिक्षक और शिक्षा विभाग के अधिकारी।

नीति आयोग, भारतीय शिक्षण मंडल और शिक्षा विभाग ने “राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन और इसमें आने वाली चुनौतियों” पर बरबड़ रोड स्थित निजी स्कूल में संगोष्ठी रखी। इसमें शासकीय एवं निजी विद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षक शामिल हुए। भारतीय शिक्षण मंडल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की सदस्य अरुणा सारस्वत ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति विद्यार्थी को शिक्षा के साथ संस्कार देने तथा विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति में किए गए प्रावधानों को शत-प्रतिशत लागू कर हम अपने देश को विश्व गुरु का दर्जा दिला सकते हैं। प्रत्येक शिक्षक की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है। यदि शिक्षक इसके प्रति समर्पित रहे तो वह विद्यार्थी की दशा और दिशा निर्धारित कर सकता है। नई शिक्षा नीति में विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास, खेलकूद, व्यावसायिक शिक्षा एवं अन्य गतिविधियों पर भी जोर दिया है। विद्यार्थी को किसी एक संकाय में बांधने की बजाए उसे अपनी पसंद के विषय चुनने की स्वतंत्रता भी इसमें दी है। डीईओ केसी शर्मा ने कहा कि जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिले के विद्यार्थियों के बेहतर शिक्षा परिणाम के साथ अन्य गतिविधियों में भी उनकी सक्रियता इस बात का प्रमाण है कि विद्यार्थी शासन की योजना का लाभ लेकर बेहतर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। डीपीसी एमएल सांसरी, सहायक संचालक लक्ष्मण देवड़ा, एडीपीसी अशोक लोढ़ा, दर्शन सिंह गुरुदत्ता, आशीष दशोत्तर भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं…



Source link