BMW ने भारत में लॉन्च किया M340i xDrive, जानिए कीमत

BMW ने भारत में लॉन्च किया M340i xDrive, जानिए कीमत


बीएमडब्ल्यू एम340आई एक्सड्राइव

जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने बुधवार को भारत में एम340आई एक्सड्राइव को लॉन्च किया है,

नई दिल्ली. जर्मनी की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी बीएमडब्ल्यू (BMW) ने बुधवार को कहा कि उसने भारत में एम340आई एक्सड्राइव (M340i xDrive) को लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 62.9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि इसे चेन्नई प्लांट में बनाया गया है. इसका एम इंजन भी भारत में बनाया जाने वाला है.

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष विक्रांत पावा ने कहा, ”हम पहली बीएमडब्ल्यू एम340आई एक्सड्राइव को पेश कर उत्साहित हैं, जो भारत में स्थानीय स्तर पर निर्मित होने वाली सबसे तेज कार है.”

BMW M340i का इंटीरियर 
कार के इंटिरियर्स लग्जरी है और ये बाकि हाई एंड बीएमडब्लयू कार से मिलते जुलते है. M340i वो भी फीचर्स मिलेंगो जो 3 सीरीज़ के हाईहर ट्रिम्स में मौजूद हैं. बीएमडब्ल्यू कार अपने Sheer Driving Pleasure के लिए जानी जाती है. इसिलिए सभी बीएमडब्ल्यू गाडियों में कोकपिट का फोकस ड्राइवर के तरफ होता है जो इसमें भी रिफलेक्ट होगा.








Source link