- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Case Of Passing Failed Students In BSC Nursing Reached The Police Station After 5 Months, Now Police Will Investigate
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
फाइल फोटो- विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है अब पूरे मामले की जांच पुलिस करेगी।
- JU ने अज्ञात आरोपी पर मढ़ा दोष
- पुलिस नए सिरे से करेगी मामले की जांच
जीवाजी यूनिवर्सिटी में BSC नर्सिंग चतुर्थ वर्ष की मार्कशीटों में गड़बड़ी करने और फेल छात्रों को पास करने का मामला 5 महीने बाद थाना तक पहुंच गया है। JU ने पूरा दोष एक अज्ञात आरोपी पर मढ़ दिया है। बुधवार रात इस मामले में विश्वविद्यालय थाना में धोखाधड़ी की FIR दर्ज कर ली गई है। अब इस पूरे नर्सिंग कांड फर्जीवाड़े की जांच पुलिस नए सिरे से करेगी। इसमें JU कई बड़े अफसर व कर्मचारी फंस सकते हैं।
कुछ समय पूर्व कार्यपरिषद सदस्य अनूप अग्रवाल ने शिकायत की थी कि BSC नर्सिंग चतुर्थ वर्ष (2019) के रिजल्ट में बहुत गड़बड़ी की गई है। जो छात्र फेल हो गए थे उनको पास कर मार्कशीट बनाकर दी गई है। इस मामले में कुलपति संगीता शुक्ला ने अपने स्तर पर प्रारंभिक तौर पर मामले की जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई। इसके बाद कर्मचारी जरदान सिंह, सूरज भटेजा और विनोद जाटव को सस्पेंड कर दिया गया। इसके साथ ही मामले की विस्तृत जांच के लिए कमेटी गठित की गई। इसकी रिपोर्ट के आधार पर कर्मचारी एचके द्विवेदी तथा वंदना अहिरवार को सस्पेंड किया गया। अब इस मामले में कई बाहरी लोगों के साथ पूरा रैकेट शामिल होने की आशंका है। इस पर बुधवार को कुलपति के सचिव जगपाल सिंह यादव शिकायती आवेदन लेकर विश्वविद्यालय थाना पहुंचे। जिस पर पुलिस ने जांच करने और अभी तक की गई सभी जांचों की रिपोर्ट चेक करने के बाद अज्ञात आरोपी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।