आईपीएल 2021 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. (BCCI/Twitter)
ICC T20 World Cup: बीसीसीआई टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल चेन्नई और बेंगलुरु में आयोजित करने पर विचार कर रहा है जबकि फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा.
आमतौर पर आईसीसी टूर्नामेंट के लिए आयोजन स्थल के नाम कम से कम छह महीने पहले सामने आते हैं, लेकिन इस साल कोविड-19 के चलते इसकी घोषणा में देरी हो सकती है. आईपीएल और टी20 विश्व कप काफी अलग टूर्नामेंट हैं. आईपीएल में सिर्फ आठ टीमें हैं, जबकि टी20 विश्व कप में 16 टीमें हिस्सा लेंगी. ‘द न्यू इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआत में बीसीसीआई ने मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, मोहाली और धर्मशाला को वेन्यू के रूप में शॉर्टलिस्ट किया था. लेकिन अब बीसीसीआई मोहाली और धर्मशाला को क्वालीफायर की मेजबानी करने वाले स्थानों के रूप में बदलने की योजना बना रहा है. क्वालीफायर में श्रीलंका और वेस्टइंडीज जैसी टीमों को भी हिस्सा लेना है.
बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘एक मैच के लिए एक शहर से दूसरे शहर जाना एक बहुत बड़ा जोखिम होगा. अगर आयोजन स्थल कम होंगे तो इससे टूर्नामेंट का आयोजन आसानी से होगा. अगर जरूरत पड़ी तो आइपीएल जैसा ही एक कार्यक्रम तय किया जाएगा, जहां एक निश्चित समय पर दो से अधिक शहरों में मैच प्रतिबंधित हैं. हमें जितना संभव हो उतना लचीला होना चाहिए.’
यह भी पढे़ं:IPL 2021: धोनी की अगुवाई में CSK के खिलाड़ियों ने शुरू की प्रैक्टिस, थाला ने भी थामा बल्ला
IPL 2021: मुंबई से सटे ठाणे में लगा लॉकडाउन, चेन्नई सुपरकिंग्स-पंजाब किंग्स का अब क्या होगा?
बीसीसीआई टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल चेन्नई और बेंगलुरु में आयोजित करने पर विचार कर रहा है जबकि फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा.