WI VS SL: कायरन पोलार्ड ने लपका बेहतरीन कैच (फोटो-पोलार्ड इंस्टाग्राम)
वेस्टइंडीज के वनडे-टी20 कप्तान कायरन पोलार्ड (Kieron Pollard) एक बार फिर सुर्खियों में हैं, श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में 6 गेंद पर 6 छक्के जड़ने वाले पोलार्ड ने पहले वनडे में हैरतअंगेज कैच लपका
कायरन पोलार्ड ने अपनी ही गेंद पर बांई ओर डाइव लगाकर कैच लपका. श्रीलंकाई टीम ने एंटीगा वनडे में बेहतरीन शुरुआत की ओर दनुष्का गुणातिलका और दिमुथ करुणारत्ने ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की. इस जोड़ी को तोड़ने के लिये 20वें ओवर में पोलार्ड गेंदबाजी पर आए और उसके बाद उन्होंने अपनी दूसरी ही गेंद पर जो किया वो देखने लायक था.
पोलार्ड का बेहतरीन कैच
कायरन पोलार्ड ने गुड लेंग्थ एरिया में करुणारत्ने को गेंद फेंकी. पोलार्ड के ऊंचे कद की वजह से उन्हें अतिरिक्त उछाल मिला और गेंद ने करुणारत्ने के बल्ले का किनारा लिया. गेंद हवा में गई लेकिन वो पोलार्ड से काफी दूर थी. हालांकि इसके बावजूद पोलार्ड ने अपने दांए ओर कूदकर गेंद को लपकने की कोशिश की. इस दौरान गेंद उनके हाथ से छिटकी लेकिन फिर भी पोलार्ड ने उसपर नजर बनाए रखी और कैच लपक लिया. पोलार्ड की फील्डिंग का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
आकाश चोपड़ा ने WTC फाइनल और एशिया कप के लिए चुनी अलग-अलग टीमें, इन खिलाड़ियों को बनाया कप्तान
पोलार्ड ने लगाए थे लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के
बता दें कायरन पोलार्ड ने श्रीलंका के खिलाफ ही टी20 सीरीज में 6 गेंद पर 6 छक्के लगाए थे. विंडीज के कप्तान कायरन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने पहले टी20 मैच में अखिला धनंजय (Akila Dhananjay) की 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने का कारनामा किया था. पोलार्ड इंटरनेशनल क्रिकेट में ये कारनामा करने वाले तीसरे क्रिकेटर हैं. उनसे पहले युवराज सिंह (Yuvraj Singh) और हर्शल गिब्स (Herschelle Gibbs) ने भी 6 गेंद पर 6 छक्के लगाए हैं.