- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Sharabati Wheat Sold In The Market At Rs. 4,263 Per Quintal, 400 Quintals Of Sarbati Wheat Coming In Everyday
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गेहूं के भाव में तेजी जारी है। अनाज मंडी में बुधवार को शरबती गेहूं 4,246 रुपए प्रति क्विंटल बिका। इस सीजन में यह पहला मौका है जब शरबती गेहूं इस भाव पर बिका है। कारोबारियों के मुताबिक इस गेहूं में आगे भी तेजी जारी रहेगी और यह पांच हजार रुपए प्रति क्विंटल तक बिक सकता है।
गेहूं का सीजन शुरू होने के साथ ही गेहूं की बंपर आवक शुरू हो गई है। सोमवार को शरबती गेहूं की 15 ट्राॅली की आवक रही और गेहूं उचे में 4,246 रुपए प्रति क्विंटल बिका। यह शरबती गेहूं शेरूखेड़ी का किसान शौकत खां लेकर आया था। 35 क्विंटल गेहूं की खरीदी मंडी के व्यापारी हितेश पारख ने की। व्यापारी ने बताया सिहोरी क्वालिटी का गेहूं और साफ गेहूं था और नमी नहीं थी। इससे इस भाव गेहूं बिका है।
5 हजार रुपए प्रति क्विंटल बिक सकता है शरबती गेहूं
मंडी व्यापारी मनोज जैन ने बताया गेहूं के भाव में आगे भी तेजी रहेगी। शरबती गेहूं 5 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक बिक सकता है। इस बार उत्पादन कम निकल रहा है। इससे गेहूं के भाव ज्यादा हैं। मंडी में शरबती गेहूं की 400 क्विंटल रोज की आवक है। आगे भी इसकी आवक बढ़ सकती है।