झूठी शान के लिए जीजा की जान ली: कुल्हाड़ी से काट डाला, सिर बोरी में रखकर 7 किमी दूर थाने लेकर आया, बहन की भी लाश फंदे से झूलती मिली

झूठी शान के लिए जीजा की जान ली: कुल्हाड़ी से काट डाला, सिर बोरी में रखकर 7 किमी दूर थाने लेकर आया, बहन की भी लाश फंदे से झूलती मिली


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • 3 Months Ago, The Sister Got Away And Got Married, The Young Man Was Axed; Put The Head In The Sack And Brought It To The Police Station 7 Km Away

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आरोपी की बहन पूजा ने घर जाने से किया था इनकार।

  • जबलपुुर के तिलवारा के रमनगरा में बर्मन मोहल्ले की घटना

जबलपुर में एक प्रेम कहानी का दुखद अंत परिजनों ने कर दिया। युवती के भाई ने झूठी शान में अपने जीजा की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। सिर बोरी में भरकर 7 किलोमीटर दूर थाने पहुंच गया। कुछ देर बाद बहन भी अपने घर में पंखे से बंधे फंदे में लटकी हुई मिली। घटना गुरुवार सुबह 9.30 बजे की है। 3 महीने पहले आरोपी की बहन घर से भागकर शादी की थी। इसके बाद से ही आरोपी बदला लेने के लिए घूम रहा था। हत्या के समय युवक जबलपुर से अपने गांव आया था।

तिलवारा के शंकरघाट निवासी मिंटू शुक्ला उर्फ धीरज पुत्र शिवराम शुक्ला (35) तिलवारा थाने में बोरी लेकर पहुंचा। बोरी से खून रिस रहा था। पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में धीरज ने बताया कि उसने विजेत पुत्र सुरेंद्र कश्यप (32) की रमनगरा के बर्मन मोहल्ला में हत्या कर दी है। पुलिस मौके पर पहुंची तो खेतों से गुजरी सड़क पर विजेत का धड़ मिला। उसका हाथ भी वहीं पड़ा था।

पूजा और विजेत शादी के बाद।

पूजा और विजेत शादी के बाद।

विजेत कश्यप 13 दिसंबर 2020 में धीरज की बहन पूजा (19) को घर से भगाकर शादी कर ली थी। पूजा के घरवालों ने थाने में गुमशुदशी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने 27 फरवरी को दोनों को पकड़ लिया था। पूजा ने घर जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद से विजेत उसके साथ जबलपुर के गढ़ा में किराये के मकान में रह रहा था। गुरुवार को वह अपने गांव आया था। इसी दौरान धीरज शुक्ला ने उसकी हत्या कर दी।

फंदे पर झूलती मिली बहन हत्या के कुछ देर बाद पुलिस को सूचना मिली की गढ़ा में पूजा की लाश फंदे पर झूल रही है। पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया था। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं पूजा की भी हत्या करके शव तो नहीं लटकाया गया है।

दोनों परिवार शराब के अवैध कारोबार से जुड़े हैं
बताया जाता है कि विजेत कश्यप और धीरज शुक्ला का परिवार अवैध शराब के कारोबार से जुड़ा हुआ है। इसलिए दोनों परिवारों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। इसी दौरान पूजा और विजेत में प्रेम संबंध बन गए। परिवार वालों ने शादी से इनकार किया तो दोनों घर से भाग गए।

आरोपी धीरज को बहन की शादी दूसरी जाति में मंजूर नहीं थी।

आरोपी धीरज को बहन की शादी दूसरी जाति में मंजूर नहीं थी।

खबरें और भी हैं…



Source link