स्मृति मंधान ने करिअर में दो टेस्ट खेले हैं और 81 रन बनाए हैं.
टीम इंडिया की ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने कहा कि पूरी टीम इंग्लैंड में खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच को लेकर उत्साहित है. भारतीय महिला टीम ने 2014 के बाद से कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है.
स्मृति मंधाना ने कहा, ‘हमारी टेस्ट की यादें अच्छी रही हैं. इंग्लैंड में यह देखना रोमांचक होता है तो आप बल्लेबाजी कर रहे होते हैं और स्लिप में तीन फील्डर होते हैं. इतने लंबे समय बाद टेस्ट खेलना सुखद एहसास देने वाला है.’ मंधाना ने करिअर में दो ही टेस्ट खेले हैं और 81 रन बनाए हैं. 51 रन उनकी सबसे बड़ी पारी रही है. उन्होंने कहा कि बीसीसीआई हमारे टूर को लेकर बहुत एक्टिव है. अगले कुछ दिनों में हमें पूरे कार्यक्रम के बारे में पता चल जाएगा. उस हिसाब से हम तैयारी कर सकेंगे. टूर के पता होने से हम शारीरिक और मानसिक तौर पर तैयारी कर पाते हैं.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: विराट कोहली ने कहा- पहले मैच में रोहित शर्मा और केएल राहुल ओपनिंग करेंगे
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: टीम इंडिया के लिए यह सीरीज आसान नहीं, इंग्लैंड का घर के बाहर प्रदर्शन शानदारअगले वर्ल्ड कप के लिए सबसे ज्यादा ध्यान फील्डिंग पर
वनडे वर्ल्ड कप अगले साल न्यूजीलैंड में होना है. कोरोना के कारण इसे टाल दिया गया है. 2017 में हुए वर्ल्ड कप में भारतीय टीम रनरअप रही थी. स्मृति मंधान ने कहा, ‘लंबे ब्रेक के बाद हम कुछ अच्छा क्रिकेट खेलना चाह रहे हैं. हमें मालूम है कि अगले साल वर्ल्ड कप है. हमारे गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. 2017 वर्ल्ड कप के बाद बतौर टीम हमें फील्डिंग पर सबसे ज्यादा फोकस करना था. हम अगले एक साल के लिए अपने फिटनेस और फील्डिंग पर ध्यान दे रहे हैं. जल्द ही हमें मेंटल कंडिशनिंग कोच या मेंटर मिल जाएगा.’