- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Former Haryana CM Bhupendra Singh Hooda Accused Of Pushing Women By Sitting On Closed Tractor, Mahila Morcha Demands Apology From Sonia Gandhi And Hooda
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा ने गुरुवार को प्रदेशभर में जिला कांग्रेस कार्यालयों के सामने प्रदर्शन किया।
भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा ने गुरुवार को प्रदेशभर में जिला कांग्रेस कार्यालयों के सामने प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर एक रैली में स्वयं ट्रैक्टर पर बैठकर महिलाओं से उसे धक्का लगाने का आरोप है। इस मुद्दे को बीजेपी महिला मोर्चा ने गंभीरता से लेते हुए इसे महिलाओं का सरासर अपमान बताया। उन्होंने कहा कि किसी सभ्य समाज में महिलाओं के साथ इस प्रकार का बर्ताव स्वीकार नहीं किया जा सकता। बीजेपी महिला मोर्चा ने प्रदर्शन कर हुड्डा और सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग की।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया के नेतृत्व में जिला भोपाल की कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं के अपमान को लेकर कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। माया नारोलिया ने बताया कि महिलाओं के आत्म सम्मान की रक्षा करना राज्य की मूलभूत जिम्मेदारी है। नारी को सिर्फ वस्तु समझना कांग्रेस की विकृत मानसिकता बन चुकी है। जबकि नारी का सम्मान करना भाजपा की संस्कृति और परम्परा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बंद ट्रेक्टर पर बैठकर महिलाओं से धक्का लगवाया, यह नारी का अपमान है। यह उनकी महिलाओं के प्रति ओछी और छोटी सोच साफ दिख रही है। महिलाओं का यह अपमान भाजपा सहन नही करेंगी। भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को इसके लिए महिलाओं से माफी मांगना चाहिए। माया नारोलिया ने सोनिया गांधी से मांग की है भूपेंद्र हुड्डा को पार्टी से बाहर किया जाए और महिलाओं से सरेआम माफी मांगी जाए।
इंदौर के कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पदमा भोजे के नेतृत्व में भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थी।
ग्वालियर में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने फूलबाग चौराहा गुरूद्वारा से कांग्रेस कार्यालय शिंदे की छावनी पहुंचकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर उनको माफी मांगने की मांग की। जबलपुर में कांग्रेस कार्यालय का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया गया। सागर में विजय टॉकीज चौराहे पर महिला मोर्चा ने पुतला दहन किया गया। उज्जैन के फ्रीगंज में हुड्डा का पुतला दहन किया गया। रीवा के सिरमौर चौराहा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पुतला दहन किया गया।
सतना के जयस्तंभ चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर महिला मोर्चा की बहनों ने विरोध प्रदर्शन किया। राजगढ़ में महिला मोर्चा ने महिलाओं के अपमान के विरोध में हुड्डा का पुतला दहन कर विरोध दर्ज किया। होशंगाबाद जिले के पिपरिया में मंगलवारा चौराहा पर महिला मोर्चा की बहनों ने हुड्डा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बैतूल में जिला कांग्रेस कार्यालय के सामने महिला मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन कर हुड्डा का पुतला दहन किया गया।