IND vs ENG T20Is: धवन या राहुल किसके साथ रोहित करेंगे पारी का आगाज? हिटमैन ने दिया ये जवाब

IND vs ENG T20Is: धवन या राहुल किसके साथ रोहित करेंगे पारी का आगाज? हिटमैन ने दिया ये जवाब


IND VS ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 12 मार्च को खेला जाएगा (फोटो-रोहित शर्मा इंस्टाग्राम).

IND vs ENG T20Is: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 12 मार्च को अहमदाबाद में खेला जाएगा. यह देखना दिलचस्प होगा कि रोहित के साथ केएल राहुल और शिखर धवन में से कौन पारी का आगाज करेगा.

नई दिल्ली. भारत के उप कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा कि टीम इंग्लैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की सीरीज को इस साल स्वदेश में होने वाले टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के ड्रेस रिहर्सल के रूप में नहीं देख रहे हैं और उसका ध्यान जीत पर लगा है. भारत ने सीरीज के लिए कुछ नये चेहरों को टीम में चुना है जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को आराम दिया गया है क्योंकि टीम विश्व कप की तैयारियों में जुटी है.

मेरी भूमिका नहीं बदलेगी: रोहित शर्मा
रोहित ने कहा, ‘‘हम इसे किसी तरह की रिहर्सल के तौर पर नहीं देखेंगे. हम इतने आगे के बारे में नहीं सोच रहे हैं और केवल सीरीज जीतने पर ध्यान दे रहे हैं. ’’उन्होंने कहा कि अगर ध्यान वर्तमान पर रहा तो भविष्य में स्वयं ही इसका फायदा मिलेगा. यह लंबी सीरीज है और यह देखना महत्वपूर्ण है कि एक टीम और खिलाड़ी के रूप में हम किस स्थिति में हैं. यह देखना दिलचस्प होगा कि रोहित के साथ केएल राहुल और शिखर धवन में से कौन पारी का आगाज करेगा. इस बारे में रोहित ने कहा, ‘‘हम अपने संयोजन का खुलासा नहीं कर सकते. हमें शुक्रवार तक इंतजार करना होगा.’’ इस स्टार सलामी बल्लेबाज ने हालांकि कहा कि उनकी भूमिका नहीं बदलेगी और वह जैसी बल्लेबाजी करते थे वैसे ही करेंगे.

यह भी पढ़ें:IPL 2021: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को बड़ा झटका, इस विदेशी खिलाड़ी ने आईपीएल से नाम लिया वापस

TOP 10 Sports News: हार्दिक पंड्या पर आई बड़ी खबर, ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, RCB में हुआ बड़ा बदलाव

रोहित ने कहा, ‘‘अगर हम पहले बल्लेबाजी करते हैं तो यह टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने से जुड़ा है. मेरे लिये कुछ नहीं बदला है. लक्ष्य का पीछा करते हुए रवैया वही रहेगा लेकिन मानसिकता बदल जाएगी क्योंकि आपको कई चीजों का आकलन करना होता है.’’ रोहित ने चौथे टेस्ट में 144 गेंदों पर 49 रन बनाये लेकिन उन्होंने कहा कि यह परिस्थितियों के अनुरूप था. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने केवल 49 रन बनाये लेकिन लगभग 150 गेंदें खेली. निजी तौर पर यह मेरे लिये बड़ी जीत थी. वे बाहर गेंद कर रहे थे और मुझे शॉट खेलने के लिये लुभाया जा रहा था लेकिन मैंने अपनी प्रकृति के विपरीत बल्लेबाजी की. मैंने खुद पर नियंत्रण रखा. यह वास्तव में मेरे लिये संतोषजनक था. ’’








Source link