लियाम लिविंगस्टोन इंग्लैंड के ऑलराउंडर हैं (फोटो साभार-@liaml4893)
IND vs ENG T20Is: 27 साल के लियाम लिविंगस्टोन ने ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग में शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड की टीम में वापसी की है.
लिविंगस्टोन ने कहा, ‘‘2017 की तुलना में मैं काफी बदला हुआ खिलाड़ी और काफी बदला हुआ व्यक्ति हूं. दुनिया भर में फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलकर आप जो अनुभव हासिल करते हो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने पर काफी बहुमूल्य होता है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अपने करियर में पहली बार मैं महसूस कर रहा हूं कि मैं इस माहौल का हिस्सा बनने के लिए तैयार हूं. मैं पहले काफी अपरिपक्व था। मैं फिर अपने क्रिकेट का लुत्फ उठा रहा हूं.’’ भारत के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला 12 मार्च से खेली जाएगी.
आईपीएल नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा
हाल में हुई इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में लिविंगस्टोन को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा. आईपीएल 2019 में चार मैच खेलने वाले लिविंगस्टोन को इस बार अधिक मुकाबले खेलने की उम्मीद है. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने आईपीएल में समय बिताया, दो बार बिग बैश लीग के अलावा पाकिस्तान सुपर लीग में खेला. दुनिया भर में अलग अलग खिलाड़ियों के साथ खेला, वे कैसे खेलते हैं यह जानना अच्छा अनुभव रहा. फ्रेंचाइजी क्रिकेट सीखने के लिए शानदार चीज है.’’ इंग्लैंड टीम की मजबूती को देखते हुए लिविंगस्टोन को अंतिम एकादश में मौका मिलने पर शायद पारी का आगाज करने को नहीं मिले लेकिन यह उनके लिए कोई मुद्दा नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘इंग्लैंड क्रिकेट में इतने सारे विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं. मैं लचीलापन दिखाने के लिए स्वयं पर गर्व करता हूं। मुझे जब भी मौका मिले मैं इसके लिए तैयार रहूंगा.’’यह भी पढ़ें:
IPL 2021: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को बड़ा झटका, इस विदेशी खिलाड़ी ने आईपीएल से नाम लिया वापस
TOP 10 Sports News: हार्दिक पंड्या पर आई बड़ी खबर, ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, RCB में हुआ बड़ा बदलाव
लिविंगस्टोन इससे पहले सिर्फ ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते थे लेकिन अब उन्होंने लेग स्पिन करना भी सीख लिया है. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपनी लेग स्पिन पर काम करते हुए काफी समय बिताया. ओल्ड ट्रैफर्ड (स्पिन की अनुकूल मानी जाने वाली पिच) पर खेलने से मदद मिली. मैं इस पर काम जारी रखना चाहता हूं और शायद अगले कुछ वर्षों में अच्छा ऑलराउंडर बन सकता हूं.’’टेस्ट सीरीज में हार के बाद टीम के मनोबल के बारे में पूछने पर लिविंगस्टोन ने कहा कि यह अलग टीम है जिसमें अलग खिलाड़ी शामिल हैं. नए खिलाड़ियों के आने से टीम में अधिक ऊर्जा आई है.