गोडसे यात्रा पर प्रदर्शन: अनुमति नहीं देने से आक्रोशित हिंदू महासभा, शिवराज सरकार का पुतला फूंका; पदाधिकारी बोले- हर हाल में निकालेंगे यात्रा

गोडसे यात्रा पर प्रदर्शन: अनुमति नहीं देने से आक्रोशित हिंदू महासभा, शिवराज सरकार का पुतला फूंका; पदाधिकारी बोले- हर हाल में निकालेंगे यात्रा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

हिंदू महासभा ने गोडसे यात्रा की अनुमति नहीं मिलने पर दौलतगंज चौराहा पर शिवराज सरकार का पुतला दहन किया

  • शुक्रवार शाम बैठक के बाद दौलतगंज पर किया प्रदर्शन

14 मार्च को ग्वालियर से दिल्ली के लिए प्रस्तावित गोडसे यात्रा निकलेगी और हर हाल में निकलेगी। शांतिपूर्ण तरीके से गोडसे यात्रा निकालने की अनुमति मांगी थी, लेकिन प्रशासन ने नहीं दी। यह लोकतंत्र की हत्या है। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री देवेन्द्र पांडेय ने कुछ इस अंदाज में अपनी बात कही। साथ ही, अनुमति नहीं मिलने से आक्रोशित हिमस कार्यकर्ताओं ने शिवराज सरकार का पुतला भी दहन किया है।

ग्वालियर में गोडसे यात्रा को लेकर हिंदू महासभा और जिला प्रशासन के बीच तकरार बढ़ती जा रही है। अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा 14 मार्च को प्रस्तावित गोडसे यात्रा की अनुमति प्रशासन द्वारा अभी तक जारी नहीं की गई है, जबकि हिमस ने शांतिपूर्ण तरीके से यात्रा निकालने के लिए इजाजत मांगी थी। जिला प्रशासन ने यात्रा से लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ने की बात कहकर अनुमति नहीं दी है। इसी से हिंदू महासभा के कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। शुक्रवार शाम हिमस कार्यालय दौलतगंज में बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय महामंत्री देवेन्द्र पांडेय, भोपाल से आए प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार भार्गव शामिल हुए।

हम निकालेंगे यात्रा

बैठक में निर्णय लिया गया, शांतिपूर्ण ढंग से गोडसे यात्रा निकालने को अनुमति नहीं देना लोकतंत्र की हत्या है। प्रशासन कुछ भी सोचता हो, लेकिन वह गोडसे यात्रा निकालेंगे। बैठक में आए राष्ट्रीय महामंत्री देवेन्द्र पांडेय ने कहा कि गोडसे यात्रा ग्वालियर समेत सभी राज्यों से हर हाल पर निकाली जाएगी। भोपाल से आए प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार भार्गव ने कहा कि मध्य प्रदेश के 12 जिलों से कार्यकर्ता सीधे दिल्ली पहुंच कर गोडसे यात्रा में शामिल होंगे। गुजरात से आए हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राकेश तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष चेतन पंडित, सन्नी महाराज संगठन मंत्री युवक हिन्दू महासभा ने कहा कि गुजरात हिन्दू महासभा कार्यकर्ता सीधे दिल्ली पहुंच कर गोडसे यात्रा का हिस्सा बनेंगे।

शिवराज सरकार का पुतला फूंककर जताया विरोध

विरोध और आक्रोश दिखाने के लिए हिंदू महासभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज व महिला जिला संयोजिका आरती सूर्यवंशी के नेतृत्व में दौलतगंज चौराहा पर शिवराज सरकार का पुतला फूंका।

खबरें और भी हैं…



Source link