पंत ने आर्चर को रिवर्स स्वीप पर लगाया छक्का: युवराज बोले- यह नई जनरेशन है, जो किसी से नहीं डरती; एंडरसन की बॉल पर भी रिवर्स स्विप से छक्का लगा चुके

पंत ने आर्चर को रिवर्स स्वीप पर लगाया छक्का: युवराज बोले- यह नई जनरेशन है, जो किसी से नहीं डरती; एंडरसन की बॉल पर भी रिवर्स स्विप से छक्का लगा चुके


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Rishabh Pant Hits Jofra Archer For A Six On A Reverse Sweep Shot In India Vs England T 20 1st T 20 Match; Also Had Hit Anderson For Six In Test Series

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

अहमदाबाद2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पहले टी-20 में ऋषभ पंत ने रिवर्स स्वीप पर एक शानदार छक्का लगाया।

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टी-20 में ऋषभ पंत ने रिवर्स स्वीप पर एक शानदार छक्का लगाया। इस सिक्स को लेकर पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी पंत की तारीफ की। उन्होंने लिखा, यह नई जनरेशन है। जो कि किसी से नहीं डरती। सोशल मीडिया पर यह शॉट वायरल हो गया है। इससे पहले टेस्ट सीरीज में पंत ने जेम्स एंडरसन की गेंद को रिवर्स स्वीप में सिक्स के लिए भेजा था।

पहले सिक्स लगाया, फिर चौका लगाकर ओवर समाप्त किया
मैच के चौथे ओवर में जोफ्रा आर्चर गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की पांचवीं बॉल को पंत ने सिक्स के लिए भेजा। इतना ही नहीं अगली बॉल पर उन्होंने चौका भी लगाया। युवराज ने कहा कि इस शॉट को रिवर्स स्वीप कहूं या ऐसा शॉट जिसे मैं नहीं जानता, लेकिन पंत आपको मेरा सलाम। आपने आर्चर जैसे तेज गेंदबाज को सिक्स के लिए भेजा। आप फास्ट बॉलर्स पर रिवर्स स्वीप लगाते हैं।

पहले टी-20 में टीम इंडिया की खराब बैटिंग
पहले टी-20 मैच में भारत की बैटिंग खराब रही। टीम इंडिया ने 20 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद पंत ने 23 गेंद पर 21 रन की पारी खेली। उन्हें बेन स्टोक्स ने विकेटकीपर बेयरस्टो के हाथों कैच कराया।

एंडरसन की गेंद को भी रिवर्स स्वीप पर सिक्स के लिए भेजा था
पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के 4 मैच में 270 रन बनाए। आखिरी मैच में उन्होंने 101 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने मौजूदा समय के 600+ विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की बॉल पर जमकर शॉट लगाए। इस दौरान उन्होंने रिवर्स स्वीप भी खेला, जिसकी खेल दिग्गज और फैंस जमकर तारीफ की थी।

सहवाग, आकाश, जाफर कर चुके हैं ऋषभ पंत की तारीफ
वीरेंद्र सहवाग ने तारीफ करते हुए कहा था कि हमने एंडरसन की बॉल पर ऋषभ पंत को रिवर्स स्वीप से चौका लगाते और छक्का के साथ शतक लगाते हुए देखा। मजा आ गया। यह है मेरा लड़का। वहीं, आकाश चौपड़ा ने इसे शॉट ऑफ 2021 करार दिया। वसीम जाफर ने भी पंत के सिक्स की तारीफ की थी।

खबरें और भी हैं…



Source link