पुलिस कर्मी पुरस्कृत: पीड़ित महिला और उसके कटे हाथ व पैर का पंजा समय पर पहुंचाया था अस्पताल, एसपी ने नकद पुरस्कार दिया

पुलिस कर्मी पुरस्कृत: पीड़ित महिला और उसके कटे हाथ व पैर का पंजा समय पर पहुंचाया था अस्पताल, एसपी ने नकद पुरस्कार दिया


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • The Victim’s Woman And Her Severed Arms And Legs Had Reached The Claw On Time, The Hospital Gave A Cash Prize.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

निशातपुरा में पीड़ित महिला और कटे हाथ व पैर के पंजे को तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर इलाज हेतु हमीदिया भिजवाने वाले आरक्षक पुरस्कृत

निशातपुरा में 9 मार्च की रात चरित्र पर शक होने पर शराबी पति ने फरसे से पत्नी के बाएं हाथ की हथेली और बाएं पैर का पंजा काट दिया। इस घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे चार्ली 2-1 में तैनात आरक्षक राहुल सिकरवार व आरक्षक शैलेंद्र दोहरे ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर अपनी सूझबूझ से तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर अपनी सूझबूझ से तत्काल 108 एंबुलेंस को बुलाकर महिला व उसके कटे हाथ व पैर को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया एवं डॉक्टर से संपर्क कर भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने लंबे ऑपरेशन के बाद हथेली को तो री-इंप्लांट कर दिया। वहीं, पैर के पंजे की प्लास्टिक सर्जरी की है। इस सराहनीय कार्य की वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रशंसा कर उत्साहवर्धन किया। एसपी नार्थ विजय खत्री ने आरक्षक राहुल सिकरवार व आरक्षक शैलेंद्र दोहरे को नगद 2-2 हजार रुपए के ईनाम से पुरस्कृत किया।

आरक्षक शैलेन्द्र दोहरे

आरक्षक शैलेन्द्र दोहरे

आरक्षक राहुल सिकरवार

आरक्षक राहुल सिकरवार

यह है मामला

मंगलवार रात करीब 11:30 बजे निशातपुरा स्थित पारस काॅलाेनी में चरित्र पर शक होने पर शराबी पति प्रीतम सिंह सिसाेदिया ने पत्नी संगीता के साथ राक्षसाें जैसी हरकत कर दी। उसने फरसे से पत्नी के बाएं हाथ की हथेली और बाएं पैर का पंजा काट दिया। दोनों का एक 7 साल का बेटा भी है। प्रीतम मेहनत-मजदूरी करता है, जबकि संगीता इंदौर की एक फैक्टरी में सुपरवाइजर है। वह 15-15 दिन में इंदौर से भोपाल आती-जाती रहती है। बेटा पिता के पास ही रहता है।

खबरें और भी हैं…



Source link