प्रेम-प्रसंग: फेरे से पहले बदल लिया प्रेमिका ने फैसला, बगैर शादी के वापस लौटी

प्रेम-प्रसंग: फेरे से पहले बदल लिया प्रेमिका ने फैसला, बगैर शादी के वापस लौटी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागरएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गाजियाबाद के एक पार्लर में साथ काम करने वाले युवक-युवती के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़का सागर के शाहपुर का रहने वाला है। कुछ दिन पहले वह लड़की काे उसकी मर्जी से लेकर शाहपुर आ गया। दाेनाें शादी के लिए राजी भी हाे गए। जब शादी हाेने लगी ताे अचानक लड़की का मूड बदल गया। वह बाेली में शादी करना नहीं चाहती। उसने पुलिस काे सूचना दी। जिस पर उसके परिजन से बात की गई।

लड़की ने अपनी मां काे फाेन कर उसे सागर बुला लिया। इसके बाद मां उसे अपने साथ गाजियाबाद ले गई। महिला थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि लड़की अपनी मर्जी से लड़के के साथ आई थी। उसके परिजन ने गाजियाबाद में गुमशुदगी का आवेदन दिया था। लड़की ने अपनी मां काे सागर बुला लिया था। इसके बाद लड़का-लड़की दाेनाें काे महिला थाने बुलाकर बात की गई। लड़का-लड़की दाेनाें बालिग हैं और साथ में काम करते हुए एक दूसरे काे पसंद करने लगे थे।

जब शादी की तैयारी शुरू हुई तब लड़की ने इससे इनकार कर दिया था। लड़की के परिजन उसे लेकर गाजियाबाद चले गए। वे लड़के के खिलाफ किसी तरह की रिपाेर्ट दर्ज कराने तैयार नहीं थे।

खबरें और भी हैं…



Source link