साल 2025 में मध्य प्रदेश शर्मनाक अपराधों और दिल दहला देने वाले हादसों का गवाह भी बना। एक्सप्रेस वे पर भाजपा नेता की अश्लील हरकत, हनीमून मर्डर, खंडवा गैंगरेप, रफ्तार का कहर और कुएं में समाई जिंदगियों ने सिस्टम को कठघरे में खड़ा कर दिया। पढ़िए, ऐसी पांच
.
1. हाईवे पर सेक्स करता बीजेपी नेता का वीडियो वायरल मंदसौर के बीजेपी नेता मनोहर लाल धाकड़ का वायरल वीडियो साल के सबसे चर्चित वीडियो में से एक रहा। इस वीडियो में मनोहर धाकड़ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक महिला के साथ सेक्स करते नजर आए थे। वीडियो में दिखा कि धाकड़ अपनी सफेद बलेनो कार नंबर MP14 CC 4782 खड़ी करते हैं। वह महिला के साथ नीचे उतरते हैं और फिर सेक्स करने लगते हैं।
ये पूरी घटना 8 लेन एक्सप्रेस वे पर लगे हाई सिक्योरिटी कैमरे में कैद हुई थी। वीडियो सामने आने के बाद धाकड़ के खिलाफ भानपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। दो दिन तक अंडरग्राउंड रहने के बाद मनोहर धाकड़ ने भानपुरा थाने में सरेंडर किया।
जब धाकड़ को गरोठ उप जेल भेजा जा रहा था तो चेहरे पर नकाब पहनाया गया था। इसे लेकर सवाल उठे कि जब सबकुछ साफ है, तो आरोपी को नकाब क्यों पहनाया गया? हालांकि, एक दिन बाद ही धाकड़ को इस मामले में जमानत मिल गई थी।
13 मई को हाईवे के कैमरे में रिकॉर्ड ये वीडियो करीब 10 दिन बाद वायरल हुआ था।
80 हजार रुपए नहीं मिलने पर वीडियो किया वायरल धाकड़ ने पुलिस को बताया था- नीमथुर पॉइंट के पास मेरी कार को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के 6 से 8 कर्मचारियों ने घेर लिया था। वे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे थे। उन्होंने 1 लाख रुपए की डिमांड की थी। मेरे पास 20 हजार नकद थे, जो मैंने उन्हें दे दिए। बाकी के 80 हजार रुपए को लेकर उनमें से किसी ने वीडियो वायरल कर दिया।
मामले में 3 कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई थी।

मनोहर धाकड़ की पत्नी सरपंच और वार्ड क्रमांक 8 से जिला पंचायत सदस्य हैं।
2. डेढ़ सौ किमी की रफ्तार में कार खाई में गिरी, 5 की मौत ये हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर 14 नवंबर को रतलाम के पास माही नदी ब्रिज के पास हुआ था। इसमें यूपी के गोंडा के रहने वाले एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई थी। इनमें 15 साल का बच्चा और 60 साल के बुजुर्ग भी शामिल थे। ये पूरा हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था।
सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आया कि सुबह करीब साढ़े 7 बजे MH03 EL 1388 रजिस्ट्रेशन नंबर की महिंद्रा XUV 700 रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी। पुलिस के मुताबिक, हादसा ड्राइवर को झपकी आने के कारण हुआ था। कार सवार चार लोग मुंबई जबकि एक गुजरात के वडोदरा का रहने वाला था। ये सभी दिल्ली से मुंबई जा रहे थे।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने स्पीड गन से कार की रफ्तार की जांच की तो पाया कि गाड़ी की स्पीड करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

वीडियो में दिख रहा है कि तेज रफ्तार कार सड़क से उतरी, फिर खाई में जा गिरी।
सभी मृतक एक ही परिवार के थे हादसे में रसूल अहमद (71) पिता मोहम्मद इशाक चौधरी निवासी कुर्ला मुंबई, इनका बेटा अब्दुल खालिक (40), दुर्रेज (39) पिता अजमल निवासी कुर्ला मुंबई, दानिश (34) पिता मोहम्मद उस्मान निवासी वडोदरा और इनके बेटे मोइद्दीन (9) की मौत हुई थी। दुर्रेज गाड़ी चला रहा था। रसूल अहमद की बहन की बेटी और बेटे की शादी 8 अक्टूबर को थी।

हादसा रतलाम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुआ था।
3. इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हनीमून पर हत्या ये इस साल की सबसे बड़ी और चर्चित मर्डर मिस्ट्री रही। इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हनीमून पर हत्या कर दी गई। राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी। दोनों 20 मई को हनीमून के लिए शिलॉन्ग रवाना हुए। पहले उन्होंने गुवाहाटी में मां कामाख्या के दर्शन किए। यहां से 21 मई को मेघालय के शिलॉन्ग के लिए निकले।
दंपती की 23 मई को आखिरी बार परिवार से बात हुई। 11 दिन बाद 2 जून को राजा का शव शिलॉन्ग के पास सोरा की एक खाई में मिला। सोनम लापता थी। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। पुलिस जांच में सामने आया कि सोनम ही राजा की हत्या की मास्टरमाइंड है। उसने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर वारदात की। उनके साथ तीन और आरोपियों के नाम जुड़े।
इनमें आकाश राजपूत, विशाल चौहान और आनंद कुर्मी शामिल हैं। राजा की हत्या के सभी आरोपी शिलॉन्ग जेल में हैं।

4. बाइक से टकराकर वैन कुएं में गिरी, 12 की मौत एमपी के मंदसौर में 27 अप्रैल को ईको वैन, बाइक से टकराकर कुएं में गिर गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। बाइक सवार और एक शख्स जो बचाव कार्य के लिए कुएं में उतरा था, उसकी भी जान चली गई। दो बच्चों समेत 4 लोग घायल हो गए। हादसा जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में बूढ़ा-टकरावद फंटे के पास हुआ था।
वैन सवार 14 लोग उज्जैन जिले के उन्हेल से नीमच जिले के मनासा क्षेत्र के आंतरी माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर रेस्क्यू शुरू किया। थोड़ी ही देर में पुलिस और प्रशासन की टीम भी पहुंची।
एसडीईआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। टीम रस्सियों के सहारे कुएं में उतरी। 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। 11 शव भी निकाले गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से वैन को कुएं से बाहर निकाला।
इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी दुख जताया था।

कुएं में गिरी वैन को लाशों समेत क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया था।
मनोहर ने मौत से पहले 4 लोगों को कुएं से निकाला कार सवारों को बचाने के लिए कुएं में उतरे ग्रामीण मनोहर सिंह की भी मौत हो गई। मनोहर ने 4 लोगों को कुएं से बाहर भी निकाला था, लेकिन इस दौरान कुएं में बनी जहरीली गैस से उनका दम घुट गया। 42 साल के मनोहर सिंह मंदसौर जिले के नारायणगढ़ के दोरवाड़ी के रहने वाले थे। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने बिना मुंडेर के इस कुएं को पाट दिया है।

तस्वीर मनोहर सिंह की है। वैन के गिरने के बाद मनोहर लोगों को बचाने कुएं में उतर गए थे।
5. गैंगरेप के बाद बर्बरता, महिला की मौत खंडवा के खालवा में 24 मई 2025 को एक महिला के साथ दो युवकों ने शराब के नशे में दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। इस वारदात में पीड़िता की मौत हो गई थी। पुलिस ने सुनील और हरिराम को पकड़ा था। हरिराम के बेटे को सरकारी गवाह बनाया गया, उसी ने पिता के सामने सारी करतूत उजागर की।
आरोपी के बेटे ने पुलिस को बताया था कि 23 मई की रात 9 बजे मेरे घर के आंगन में बैठकर पीड़िता, मेरे पिता हरिराम और सुनील शराब पी रहे थे। मेरी दादी उन्हें भगा रही थी। सुनील अपने घर चला गया था। मेरे पिता हरिराम और पीड़िता बैठे हुए थे। इसके बाद मैं गांव की एक शादी में शामिल होने चला गया।
कुछ देर बाद शादी से वापस घर आया तो पिता ने मुझे इशारा करके पीछे की ओर रसोई में बुलाया, जहां पीड़िता खून से लथपथ बेहोश पड़ी थी। उन्होंने यह बात किसी और से बताने के लिए मना किया। पिता ने ही पीड़िता को वहां से उठाकर बाड़े की तरफ किया।
इस बीच दादी खेत से लौटी तो पीड़िता को लहूलुहान हालत में देखा। उसने मेरी दादी से कहा कि रात की घटना को लेकर मेरे घर में किसी को मत बताना। इसके बाद मैं और मेरी दादी पीड़िता के घर गए और उसके बेटे को बुलाकर लाए। उसका बेटा उसे अपने घर ले गया।

पीड़िता ने बेटे को बताई थी पूरी घटना पीड़िता के बेटे ने पुलिस को बयान दिया कि उसे एक महिला ने बताया कि मां उसके घर के पीछे बने शेड में है। हम वहां पहुंचे तो मां बेहोश थीं। उन्हें हमने सहलाया, पानी पिलाया और होश में आने के बाद घर लेकर आए। क्या हुआ है, पूछने पर मां ने कहा, “मेरे साथ गलत हुआ है, अब मैं नहीं बचूंगी। सुनील धुर्वे और हरि पालवी ने मेरे साथ जबरदस्ती की है।” उनके प्राइवेट पार्ट से बहुत खून बह रहा था।

आरोपी सुनील और हरिराम को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। केस का 11 अगस्त से ट्रायल शुरू हो गया है।
ये खबर भी पढ़ें…
कुंभ से फिल्मों और सोशल मीडिया से बिग बॉस तक, 2025 में वायरल एमपी की तीन गर्ल्स

उनकी जिंदगी बिल्कुल आम थी और पहचान सीमित, लेकिन 2025 में वह तीनों सोशल मीडिया सेंसेशन बनीं। बात कर रहे हैं प्रयागराज महाकुंभ की भीड़ से लेकर टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस तक अपनी अलग पहचान बनाने वाली हर्षा रिछारिया, मोनालिसा और तान्या मित्तल की। पढ़ें पूरी खबर…