अक्षर पटेल को मिला मौका
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 27 विकेट लेने वाले अक्षर पटेल पहला टी20 खेलते हुए नजर आएंगे. वह स्पिन विभाग में युजवेंद्र चहल और वॉशिंगटन सुंदर का साथ देंगे. वहीं तेज गेंदबाजी की कमान अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार संभालेंगे. भुवी को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने वाले शार्दुल ठाकुर का साथ मिलेगा. भारतीय टीम के अच्छी खबर है कि हार्दिक पंड्या भी गेंदबाजी करने के लिए तैयार हैं.
राहुल की जगह पंत करेंगे विकेटकीपिंगपिछले साल वनडे और टी20 टीम से ड्रॉप होने वाले ऋषभ पंत ने सीमित ओवर के क्रिकेट में वापसी की है. अब वह केएल राहुल की जगह विकेटकीपिंग का जिम्मा संभालेंगे. पंत को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन का इनाम मिला है. वह पांचवें नंबर बल्लेबाजी करेंगे. वहीं कप्तान विराट कोहली ने सूर्यकुमार यादव से ज्यादा भरोसा श्रेयस अय्यर पर दिखाया है जो पिछले कुछ महीनों से भारतीय टीम के अहम सदस्य बन चुके हैं.
शबनम इस्माइल हैं दुनिया की सबसे तेज महिला गेंदबाज; वजन 50 किलो से भी कम, जानें और खूबियां
IND W vs SA W: लिजेल ली ने करिअर की बेस्ट पारी खेली, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया
दोनों टीमें इस प्रकार है:
भारत: केएल राहुल, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर और युजवेंद्र चहल
इंग्लैंड: जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, ऑयन मॉर्गन, बेन स्टोक्स, सैम कुरेन, जोफ्रा आर्चर, क्रिस जॉर्डन, आदिल रशीद, मार्क वुड.