आत्महत्या: मंदिर की दहलीज पर बैठ सोने-चांदी की कारीगरी करने में माहिर युवक ने खुद के सिर में मारी गोली, मौत

आत्महत्या: मंदिर की दहलीज पर बैठ सोने-चांदी की कारीगरी करने में माहिर युवक ने खुद के सिर में मारी गोली, मौत


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Tikamgarh
  • Sitting At The Threshold Of The Temple, A Young Man Who Specializes In Gold And Silver Workmanship Shot Himself In The Head, Died

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

टीकमगढ़2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मंदिर की दहलीज पर युवक ने खुद को गोली मार ली।

  • टीकमगढ़ जिले के ग्राम नारायणपुर का मामला, दो दिन पहले गुजरात से घर लौटा था मृतक

टीकमगढ़ जिले के बलदेवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर में युवक ने अज्ञात कारणों के चलते खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार ग्राम नारायणपुर निवासी रवि पिता प्यारे लाल सोनी (26) शनिवार को गांव के तालाब की तरफ गया और शंकर जी के मंदिर पर जाकर दहलीज के पास उसने 315 बोर के देशी कट्टे से सिर में गोली मार ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की खबर लगते ही गांव में सनसनी फैल गई। परिवार वाले मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं FSL टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

युवक की मौत के पीछे षड्यंत्र का आरोप

मृतक के चाचा हरचरण सोनी ने भतीजे रवि की मौत में किसी षड्यंत्र का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच की बात कही। किसी एजेंसी से जांच कराए जाने की मांग की। मृतक युवक की फोन की कॉल डिटेल से जांच में युवक की मौत के षड्यंत्र का पर्दाफाश होने की बात कही। मृतक के परिवार का आरोप है कि अगर युवक ने स्वयं अपने सिर पर गोली दागी तो बंदूक उसके हाथ से क्यों नहीं छूटकर दूर गिरी।

वहीं मृतक के चाचा हरचर का कहणना है कि युवक बहुत ही होनहार था, वह सोने-चांदी की कारीगरी करने में माहिर था। लॉकडाउन के चलते वह बाहर चला गया था। करीब 2 दिन पहले ही वह गुजरात से अपने साथियों के साथ घर वापस लौटा था। थाना प्रभारी बैजनाथ शर्मा का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। युवक की जेब से तलाशी में एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। तलाशी में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

खबरें और भी हैं…



Source link