प्यारे मियां यौन शोषण मामले में एसआईटी ने पुलिस को क्लीन चिट दी.(फाइल फोटो)
मध्य प्रदेश के बहुचर्चित प्यारे मियां यौन शोषण मामले में एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है. एसआईटी की इस रिपोर्ट में पुलिस को क्लीन चिट दी गई है. इस केस में पुलिस पर लापरवाही करने का आरोप था.
- Last Updated:
March 13, 2021, 1:35 PM IST
पुलिस पर लगे थे आरोप
इस पूरे मामले में आरोपी प्यारे मियां पर FIR से लेकर उसकी गिरफ्तारी और इस पूरे मामले की जांच से लेकर चार्जशीट. पेश करने में पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगे थे. पुलिस के अधिकारियों पर लापरवाही करने का आरोप था. इस मामले में डीजीपी ने एसआईटी का गठन किया था. एसआईटी की रिपोर्ट में पुलिस को क्लीनचिट दी गई है.
रिपोर्ट में पुलिस के किसी भी तरीके की लापरवाही को नहीं बताया गया है. पुलिस की जांच रिपोर्ट में भले अपने ही महकमे को क्लीन चिट दी गई है. लेकिन इससे पहले राष्ट्रीय बाल आयोग ने अपनी रिपोर्ट में बालिका गृह के जिम्मेदारों के साथ भोपाल पुलिस की भूमिका को भी संदिग्ध बताया था.रिपोर्ट में शेल्टर होम लापरवाही का खुलासा
एसआईटी की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पूरे मामले में बालिका गृह की अध्यक्षता और कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध है. सबूतों को इकट्ठा करने के लिए फुटेज खंगाले गए तो पता चला कि 15 जनवरी के फुटेज में से कुछ फुटेज गायब हैं. साथ ही यह भी पता चला कि पीड़ित बच्चियों के साथ सही व्यवहार नहीं किया जाता था. बालिका गृह में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था.