मिशन नगरोदय: मुख्यमंत्री ने वन क्लिक से भेजी बीएलसी की राशि, सागर के 676 लोगों के बैंक खातों में पहुंचेंगे 1-1 लाख रुपए

मिशन नगरोदय: मुख्यमंत्री ने वन क्लिक से भेजी बीएलसी की राशि, सागर के 676 लोगों के बैंक खातों में पहुंचेंगे 1-1 लाख रुपए


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Chief Minister Sent One Click Of BLC, One Lakh Rupees To Be Deposited In Bank Accounts Of 676 People Of Sagar

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागरएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सागर| मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण रवींद्र भवन में हुआ।

  • नगरीय निकायों के खातों में भी सीधे राशि डाली गई, दीपोत्सव के साथ आजादी का अमृत महोत्सव भी हुआ शुरू

शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश में मिशन नगरोदय अभियान का शुभारंभ किया गया। प्रदेश के सभी 407 नगरीय निकायों में अधोसंरचना विकास के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, 15वें वित्त आयोग, हितग्राही मूलक योजनाओं सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए नगरीय निकायों तथा हितग्राहियों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि सीधे उनके खाते भेजी गई।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण रवींद्र भवन में हुआ। सांसद ने कहा 15 अगस्त 2022 को आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 75 सप्ताह पूर्व देश में आजादी का अमृत महोत्सव आयोजन का शुभारंभ प्रधानमंत्री द्वारा साबरमती आश्रम से दांडी यात्रा को झंडा दिखाकर किया गया है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत देश के साथ-साथ मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिले एवं अमर शहीदों के जन्मस्थली पर कार्यक्रम होंगे ताकि आने वाली पीढ़ी को इन अमर शहीदों के बारे में जानकारी हो। उन्होंने 75 दीप जलाए एवं गुब्बारे छोड़कर शहीदों के प्रति सम्मान जताया। संभागायुक्त एवं प्रशासक मुकेश शुक्ला ने कहा कि नगर में रहने वाले लोगों को स्वरोजगार के अवसर दिए जाएं, नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं- बिजली, पानी, सफाई, सड़क आदि की व्यवस्था हो तथा शहर का अधोसंरचनात्मक विकास हो, यही मिशन नगरोदय कार्यक्रम का उद्देश्य है।

निगमायुक्त आरपी अहिरवार ने स्वागत भाषण दिया। अतिथियों ने रवींद्र भवन परिसर में महिला स्वसहायता समूह द्वारा आत्मनिर्भर मप्र अभियान के तहत बनाए गए उत्पादों का अवलोकन किया और खरीदारी की। अमृत महोत्सव के अंतर्गत अमर शहीदों के बलिदान से लोगों को परिचित कराने दो रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिसमें एलईडी लगी हुई है। यह शहर भर में घूमेंगे।

मुख्यमंत्री के समक्ष शहर विकास का जो रोडमैप बनाया था, उसके हिसाब से ही कार्य होना है : विधायक जैन

विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा जनवरी माह में मुख्यमंत्री के सागर आगमन के दौरान उनके समक्ष शहर विकास का 5 वर्ष का रोडमेप बनाया गया था। जिसमें शहर की आवश्यकताओं को देखते हुए किन-किन कार्यों की आवश्यकता होगी उसके हिसाब से शहर का विकास किया जाना है।

मुख्यमंत्री द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से बीएलसी के हितग्राहियों को जो लगभग 1602 करोड़ रुपए की राशि भेजी गई है, उसमें 676 हितग्राही सागर नगर के भी हैं। प्रत्येक के खातों में 1-1 लाख की रुपए की राशि पहुंच जाएगी। संबल योजना के तहत 2-2 लाख रुपए की राशि भी उनके खातों में भेजी गई है। सागर जिले के तीनों मंत्री अपना पूरा सहयोग देकर विकास के कार्यों में रुचि ले रहे हैं। हम काम में सफल होंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link