- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Goddess Lakshmi Ji Is Asking You To Cheat The 80 year old Woman Who Is Going To Visit The Temple, Take The Jewelry And Give It In A Bag, Then Do Darshan
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुरएक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
लार्डगंज थाने में वृद्धा ने दोनों जालसाजों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया।
- लार्डगंज थाना क्षेत्र के चरहाई मंदिर की घटना
- पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी
25 से 30 वर्ष के दो जालसाजों ने मंदिर दर्शन करने जा रही 80 वर्षीय वृद्धा को ठग लिया। दोनों ने हरिद्वार से आना बोलकर पहले वृद्धा से 10 रुपए धूप खरीदवाया और इसके बाद वृद्धा को डरा दिया। बोले कि माता जी आपसे लक्ष्मी जी रूठी हुई हैं, जेवर उतार कर थैले में हमें दे दो, फिर करो दर्शन। वृद्धा उनके झांसे में आ गई। दर्शन कर लौटी तो जेवर सहित थैला लेकर जालसाज गायब थे।
जानकारी के अनुसार निवाड़गंज गल्ला बाजार कोतवाली निवासी शकुंतला खंडेलवाल (80) शनिवार सुबह चरहाई मंदिर दर्शन के लिए निकली थीं। यूको बैंक के सामने सुबह 10.30 बजे पहुंची तो दो युवक उनके पास पहुंचे। 25-30 की उम्र वाले दोनों युवकों में एक छींटदार शर्ट और नीला जींस पहने था। उसके चेहरे में मस्से थे। दूसरा नीला जींस और नीला शर्ट पहने था।
रास्ते में दोनों जालसाजों ने वृद्धा को रोका
दोनों ने उसे रोककर कहा कि माता जी कहां जा रही हो? वृद्धा ने जवाब में मंदिर कहा तो दोनों कहने लगे कि वे भी हरिद्वार से आये हैं। उनके पास पैसे नहीं है। वृद्धा को 10 रुपए की धूप खरीदने के लिए कहा। मंदिर में धूप चढ़ाने की बात सुनकर धार्मिक प्रवृत्ति वाली वृद्धा ने दोनों को धूप खरीद कर दे दिया।
मंदिर से पहले आरोपियों ने वृद्धा को लक्ष्मी जी के रूठने का डर भी दिखाया
मंदिर के पास पहुंचने पर एक युवक बोला कि माताजी लक्ष्मीजी आपसे रूठी हुई हैं। पहने हुए जेवर उतार कर थैले में रखने के लिए कई बार कहा। इस पर वृद्धा तैयार हो गई। उसने होम टैक्सटाईल्स दुकान के पास गले में पहनी श्रीनाथ भगवान की पेंडल लगा हुआ सोने की चेन, चार चूड़ी, तीन अंगूठी उतारकर मखमल के थैले में रख दिए। फिर दोनों ने थैले ले लिए, बोले कि दर्शन कर लौटने पर ले लेना।
मंदिर से दर्शन कर निकली तो दोनों जालसाज गायब थे
वृद्धा उनकी बातों में आ गई। दर्शन कर लौटी तो दोनों थैले लेकर गायब थे। दोपहर में वह घर लौटी और परिजनों को इसके बारे में बताया। इसके बाद लार्डगंज थाने में आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 34 भादवि का अपराध दर्ज कराया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है।