मार्च के तीसरे हफ्ते में जारी किए जा सकते हैं एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र.
एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र मार्च के तीसरे हफ्ते में जारी किए जा सकते हैं. एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा, 2020 का आयोजन 6 अप्रैल, 2021 से किया जाएगा.
कुल एमपी पुलिस में 4000 पदों पर कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली गई थी. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद परीक्षार्थी एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर विजिट कर इसे डाउनलोड कर सकेंगे.
इन स्टेप से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
- एडमिट कार्ड जारी होने के बाद परीक्षार्थी एमपीपीईबी की ऑफिशियल वेबसाइट, peb.mp.gov.in पर विजिट करें.
- होमपेज पर लेटेस्ट अपडेट्स सेक्शन में मध्य प्रदेश कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
- नया पेज खुल जाएगा जहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
- अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सर्च करें एडमिट कार्ड.
- स्क्रीन पर आने के बाद उसे डाउनलोड कर के भविष्य के लिए रख लें.
अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
- पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए कुल 4,000 रिक्त पदों में से 3,862 पद जीडी कॉन्स्टेबल के और 138 पद रेडियो कॉन्स्टेबल के लिए हैं.
- बता दें कि इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 6 अप्रैल, 2021 से किया जाना है जो पूरे दिन में दो शिफ्ट में सुबह 9 से 11 बजे तक और दोपहर 3 से 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा.
- मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए लगभग 9 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त किए गए हैं.
ये भी पढ़ें-
REET Exam 2021 Tips: 50 दिनों में रीट परीक्षा 2021 की तैयारी के लिए टिप्स
BSF Recruitment 2021: बीएसएफ में ग्रेजुएशन पास के लिए वैकेंसी, 3.50 लाख तक सैलेरी
सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए
फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/