Skoda ने फोर्थ जनरेशन Octavia Pro लॉन्च की, जानें कीमत और फीचर्स

Skoda ने फोर्थ जनरेशन Octavia Pro लॉन्च की, जानें कीमत और फीचर्स


Skoda Octavia Pro भारत में जल्द होगी लॉन्च.

स्कोडा ऑक्टेविया प्रो में यूरोपियन मॉडल की डिज़ाइन लैंग्वेज का उपयोग किया है, इसके साथ ही कई फीचर्स को भी जोड़ा है – जैसे बम्पर शील्ड्स – स्पोर्टी ऑक्टाविया आरएस (sporty Octavia RS ) के स्टाइल में, ब्लैक रूफ, ब्लैक एक्सटीरियर मिरर,और 18 इंच डायमीटर के अलॉय व्हील्स है.

नई दिल्ली. चेक ऑटो निर्माता कंपनी स्कोडा, चीन में स्कोडा ओक्टाविया मॉडल का 4th जनरेशन को लॉन्च किया है, जिसे स्कोडा प्रो भी कहा जा रहा है. कंपनी के लिए चीन सबसे बड़ा बाजार साबित हुआ है, जहा पर स्कोडा के इस मॉडल की 14 लाख यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है. 2020 में यूरोप में लॉन्च हुए इसी मॉडल के मुकाबले चाइनीज एडिशन में कंपनी ने थोड़ा बदलाव किया है, जिसमे व्हीलबेस को 4.4 cm को बढ़ाया है और ओवरऑल लम्बाई में 6.4 cm की वृद्धि की है.  रिपोर्ट्स के मुताबिक,इस साल के अंत में, कंपनी इस कार को भारत में भी लॉन्च कर सकती है.

Octavia Pro का लुक – स्कोडा ऑक्टेविया प्रो में यूरोपियन मॉडल की डिज़ाइन लैंग्वेज का उपयोग किया है, इसके साथ ही कई फीचर्स को भी जोड़ा  है – जैसे बम्पर शील्ड्स  – स्पोर्टी ऑक्टाविया आरएस (sporty Octavia RS ) के स्टाइल में, ब्लैक रूफ, ब्लैक एक्सटीरियर मिरर,और 18 इंच डायमीटर के अलॉय व्हील्स है.

यह भी पढ़ें: Honda ने अपनी सबसे पॉपुलर बाइक H’ness CB350 किया रिकॉल, जानें इसकी वजह

Octavia Pro के फीचर्स – नए ऑक्टेविया प्रो के अंदर 12-इंच के सेंट्रल डिस्प्ले के साथ एक लेटेस्ट जनरेशन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. मल्टी-लेवल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक फ्रीस्टैंडिंग सेंटर कलर डिस्प्ले भी दिया गया है. इसमें एक ऑप्शनल हेड-अप डिस्प्ले है, जो ड्राइवर के विज़न एरिया में करंट स्पीड,  नेविगेशन मैसेज , सड़क के संकेतों ( road signs ) का पता लगाता है और विंडशील्ड पर एक्टिवेटिड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम को सक्रिय करता है. लेटेस्ट जनरेशन के इंफोटेनमेंट सिस्टम यूजर्स को मार्केट में उपलब्ध कई मोबाइल ऑनलाइन सर्विसेज के साथ जोड़ा जा सकता है. ऑक्टेविया प्रो में कई एडवांस आरामदायक सुविधाएं (कम्फर्ट फीचर्स) शामिल हैं, जैसे कि सामने की सीटें जो सीट हीटिंग और इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट के अलावा वेंटिलेशन भी प्रदान करती हैं. यह भी पढ़ें: Tesla और Tata Power के बीच बन सकती है बात, इससे होगा ये फायदा, जानें सबकुछ

स्कोडा ऑक्टेविया प्रो में आपके ड्राइविंग को सुरक्षित बनाने के  लिए इनोवेटिव सपोर्ट सिस्टम के साथ मार्केट में उतारा गया है. एग्जिट वार्निंग फंक्शन आपको दरवाजा खोलने समय यह इन्फॉर्म करता है, कि पीछे से कोई और व्हीकल आ रही है. वही ADAS ( जिसे एडेप्टिव क्रूज में जोड़ा जाता है ), रखरखाव और लेन बदलने के लिए सहायता और आपातकालीन स्टॉप का काम करता है.

Octavia Pro का इंजन – कंपनी ने नए स्कोडा में 1.4 TSI पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया है, जो 150 hp का पावर  और 250 Nm का टॉर्क ( torque ) जेनरेट करता है, और इसके साथ शिफ्ट-बाय-वायर तकनीक के साथ 7-स्पीड DSG के दिया गया है, इस फीचर में आपको सेंटर कंसोल पर एक छोटे घुमाव स्विच के साथ गियर सिलेक्शन की अनुमति देता है.








Source link