Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
होशंगाबाद2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ने समाज कार्य में स्नातक विषय के छात्रों के साथ बैठक की। इसमें संभाग समन्वयक कौशलेश तिवारी, विकासखंड समन्वयक नरेंद्र देशमुख ने बैठक में भागीदारी निभाई। बैठक का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल बाबई में किया गया।
इसमें सीएमसीएलडीपी के छात्र एवं नवांकुर संस्था के सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत सीएमसीएलडीपी छात्र हेमलता भाटी, नंदन गिरि एवं परामर्शदाता नीरज दुबे ने किया।
हर्ष तिवारी द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। संभाग समन्वयक कौशलेश तिवारी ने बताया गया कि जन अभियान परिषद फिर से अपने नए स्वरूप के साथ कार्य शुरू करेगा। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी, शिक्षक एडमायसन क्रेग, परामर्शदाता सुरेश यादव, हरीश नामदेव, लवकेश मीना, मुल्लू पाल, जीतेन्द्र मीना, लालता मीना, अंशुल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।