Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
होशंगाबाद2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
समर्थन मूल्य पर गेहूं ,चना, मसूर एवं सरसो की खरीदी कार्य के लिए सभी पूर्व तैयारियां समय सीमा में सुनिश्चित करें। 22 मार्च से खरीदी हाेगी। पहले 15 मार्च से हाेना था। वहीं गेहूं की खरीदी एक अप्रैल से होगी। किसानों के लिए खरीदी केंद्रों का निर्धारण करें और इन केंद्रों पर सभी पुख्ता इंतजाम किए जाएं। यह निर्देश कलेक्टर धनंजय सिंह ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं उपार्जन संबंधी अधिकारियों को दिए है।
कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में उपार्जन, परिवहन एवं भंडारण की तैयारियों की नियमित समीक्षा करें। चना , मसूर एवं सरसो की खरीदी के लिए निर्धारित केंद्रों का मौका निरीक्षण किया।
किसानों की समस्याओं का निराकरण होगा
कलेक्टर ने कहा कि उपार्जन कार्य में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। किसानों की सहूलियत का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने किसानों की उपार्जन, बिजली आपूर्ति, नहर संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायतों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश उपार्जन समिति के सदस्य एवं अन्य संबंधी विभागों के अधिकारियों को दिए।