- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- 51 New Centers Have Been Set Up In The District To Inject Vaccine Doses, 11.5 Thousand Have Been Vaccinated So Far
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- जिले की सभी पीएचसी, सीएचसी समेत निजी अस्पतालों में टीकाकरण
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन का तीसरा चरण शुरू है। टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 51 नए टीकाकरण केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। ये केंद्र जिले की सभी सीएचसी, पीएचसी और अन्य सरकारी व निजी अस्पतालों में रहेंगे। नए केंद्रों पर सोमवार से टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए प्रबंधन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बता दें जिले में अब तक कोरोना के 5533 केस मिल चुके हैं।
स्थानीय स्टाफ लगाएगा टीका, वैक्सीन पहुंची
सोमवार से शुरू होने वाले नए टीकाकरण केंद्रों पर स्थानीय स्टाफ लोगों को टीका लगाएगा। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण देकर तैयार किया गया है। वहीं, टीकाकरण के लिए सभी पीएचसी और सीएचसी में वैक्सीन का स्टाक पहुंचा दिया गया है। जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. एसआर रोशन ने बताया, जिले में 2.52 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। इसमें 2.21 लाख 60 साल से अधिक उम्र और 31 हजार बीमार लोग शामिल हैं। अब तक 11 हजार 900 लोगों को टीका लग चुका है। लोगों को जल्द टीका लगवाने की सुविधा के लिए 51 नए टीकाकरण केंद्र खोले जा रहे हैं।
नए टीकाकरण केंद्र बनाए
- देवरी सीएचसी अस्पताल, मेन रोड, देवरी
- खुरई सीएच अस्पताल
- दानिदा भवन बांदा पीएचसी, पटुवा
- केसली सरकार अस्पताल सीएचसी
- बीना सीएच सिविल अस्पताल बीना
- गौरझामर पीएचसी सरकार अस्पताल
- सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय सागर
- गढ़ाकोटा सीएचसी
- डॉ. राय अस्पताल मकरोनिया, बटालियन रोड
- जिला अस्पताल सागर
- डीडीआरसी सागर जिला अस्पताल कैंपस
- यूएचसी चमेली चौक बड़ा बाजार
- चैतन्य महाप्रभु अस्पताल
- भाग्योदय तीर्थ अस्पताल
- बंडा पीएचसी अस्पताल
- बांदरी पीएचसी
- बरैठा पीएचसी, शाहगढ़
- बरकोटी पीएचसी
- बड़ोदिया कला पीएचसी
- भैंसा पीएचसी, राहतगढ़
- पीएचसी जैसीनगर
- छिरारी पीएचसी रहली
- रहली सीएचसी अस्पताल
- टाड़ा पीएचसी केसली
- सूर्या लाइफ केयर हॉस्पिटल, सागर
- सुरखी सीएचसी
- सिहोरा पीएचसी
- जरूआखेड़ा पीएचसी खुरई रोड
- खिमलासा पीएचसी
- महराजपुर पीएचसी
- मंडीबामोरा सीएचसी
- नरयावली पीएचसी
- नियो चिल्ड्रन हॉस्पिटल
- अशोक विहार कॉलोनी, सागर
- रजाखेड़ी अस्पताल मकरोनिया