चेन स्नेचर की तलाश में पुलिस: इंदौर की महिला से चेन स्नेचिंग में पुलिस को मिले महत्वपूर्ण सुराग, जल्द होगा गिरफ्त में

चेन स्नेचर की तलाश में पुलिस: इंदौर की महिला से चेन स्नेचिंग में पुलिस को मिले महत्वपूर्ण सुराग, जल्द होगा गिरफ्त में


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भाभी के साथ खरीदारी कर घर लाैट रही महिला के गले से बाइक सवार बदमाश ने चेन छीना

  • बाजार से खरीदारी कर घर लौटते समय बदमाश ने सरेशाम दिया वारदात को अंजाम

उज्जैन में इंदौर की महिला से चेन स्नेचिंग करने वाले बदमाश के बारे में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा है। पुलिस को उम्मीद है कि इसी सुराग के माध्यम से वह स्नेचर के पास जल्द ही पहुंच जाएगी। फिलहाल, वारदात क्षेत्र में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। ताकि बदमाश के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाई जा सके। दरअसल, 13 मार्च की शाम उज्जैन की पॉश बाजार फ्रीगंज में मोहन मेंशन के समीप इंदौर के श्रीकृष्ण एवेन्यू निवासी जिया पति पुखराज लालवानी (36) से गले से बाइक सवार चेन स्नेचर सोने की चेन झपट कर फरार हो गया था। जिया अपनी भाभी सरिता गंगवानी के साथ सब्जी मंडी मंे खरीदारी के बाद पैदल घर जा रही थीं। दोनों वसावड़ा पेट्रोल पंप के आग प्रियदर्शनी चौराहे के पास पहुंची थीं कि तभी रांग साइड से बाइक से आकर बदमाश झपट्‌टा मारकर जिया के गले से सोने की चेन छीन कर फरार हाे गया। जिया ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने बदमाश को दौड़ाया लेकिन वह तेजी से भाग निकला। 15 दिन के भीतर माधवनगर थाना क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की यह दूसरी घटना है। एसआई महेंद्र मकाश्रे ने बताया कि घटनास्थल मार्ग के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। एसआई मकाश्रे ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देख जा रहे हैं। कुछेक जगह बदमाश भागते हुए दिखाई दिया है। उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है। कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही बदमाश को पकड़ लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं…



Source link