चेन स्नैचिंग: इंदौर की महिला से फ्रीगंज में चेन स्नैचिंग वारदात करने बदमाश रांग साइड से आया

चेन स्नैचिंग: इंदौर की महिला से फ्रीगंज में चेन स्नैचिंग वारदात करने बदमाश रांग साइड से आया


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • The Miscreant Came From The Wrong Side Of Indore To Do A Chain Snatching Incident In Freeganj

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

घटना के बाद मौके पर मौजूद जीया लालवानी।

  • पहले रैकी कर पीछा किया फिर मोहन मेंशन के पास चेन खींची, भाभी के साथ घर जा रही थी महिला

फ्रीगंज में शनिवार शाम भाभी के साथ पैदल जा रही इंदौर निवासी महिला के गले से बाइक से आया बदमाश सोने की चेन झपट ले गया। महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद राहगीर भी मदद के लिए रुक गए लेकिन बदमाश फ्रीगंज में शिव मंदिर के रास्ते फरार हो गया।

सबसे अधिक भीड़ व आवाजाही वाले फ्रीगंज क्षेत्र में मोहन मेंशन के समीप की घटना बताई जा रही है। इंदौर के श्रीकृष्ण एवेन्यू निवासी जीया पति पुखराज लालवानी 36 साल शनिवार को भाभी सरिता गंगवानी के यहां सिंधी कॉलोनी में आई थी। शाम को लालवानी ने भाभी के साथ सब्जी मंडी में खरीददारी करने के बाद रेडीमेड दुकान के बाद हारफूल वालों के पास अत्तार की दुकान पर खरीदी की।

यहां से दोनों पैदल घर जा रही थी। इसी बीच वसावड़ा पेट्रोल पंप से प्रियदर्शिनी चौराहा तरफ जाते समय मोहन मेंशन के पास रांगसाइड से बाइक पर बदमाश आया और गले पर झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन झपट ली। लालवानी ने बताया कि बदमाश काले रंग की बाइक पर था और वारदात के बाद वह शिव मंदिर की तरफ भागा। सूचना मिलते ही माधवनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। महज 15 दिन के भीतर माधवनगर थाना
क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की यह दूसरी घटना है। एसआई महेंद्र मकाश्रे ने बताया कि घटनास्थल मार्ग के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं।
झपट्‌टा मारा तो गले में खरोंच भी आई
जिस तरह से महिला को टारगेट कर बदमाश ने घटना की, उसे लेकर पुलिस ने आशंका जताई कि संभवत: महिला को खरीदारी के दौरान बदमाश ने वॉच किया होगा और इसके बाद रैकी करने के बाद पीछा किया। मौका पाकर उसने घटना को अंजाम दिया। जीया लालवानी ने बताया कि पति इंदौर में ऑटो पार्ट्स की दुकान पर कर्मचारी है। करीब डेढ़ तोला वजनी चेन थी जिसमें पैंडल भी था। भाभी का पैर जल गया था इसलिए मदद के इरादे से शनिवार को ही उज्जैन आई थी। बदमाश ने मास्क भी नहीं लगाया था और हेलमेट भी नहीं पहने था। सामने आने पर बदमाश को पहचान सकती है।

खबरें और भी हैं…



Source link