चोर गिरफ्तार: सतना-रीवा में सक्रिय 6 शातिर चोर गिरफ्तार, 45 लाख का माल बरामद

चोर गिरफ्तार: सतना-रीवा में सक्रिय 6 शातिर चोर गिरफ्तार, 45 लाख का माल बरामद


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सतना2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रीवा और सतना में लंबे अर्से से सक्रिय साड़ी चोर गिरोह के 6 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि गैंग में शामिल 5 अन्य चोर फरार हो गए हैं। एसपी धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि पकड़ में आए इन बदमाशों से वारदात में प्रयुक्त बोलेरो, लोडर और बाइक समेत 45 लाख का माल और 53 हजार की नकदी बरामद कर जब्त की गई है।

आरोपियों ने सतना-रीवा जिलों के 10 थाना क्षेत्रों में चोरी के 42 अपराध कबूल किए हैं। एसपी ने बताया कि कोलगवां थाना अंतर्गत भरजुना गांव से पकड़ में आए चोरी के आरोपियों में एक नाबालिग के अलावा कल्लू उर्फ रामनरेश उर्फ कृष्णपाल, अमित उर्फ अजय डोहर, कमलेश डोहर छिलही लालपुर सायाडिंग, दयाराम उर्फ तेजा, नारायण उर्फ दिनेश साहू ,देवेन्द्र सिंह पिता रामबकस सिंह निवासी जमुना थाना रामपुर बाघेलान शामिल है।

खबरें और भी हैं…



Source link