- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Missing Sisters Returned 5 Days Later, Bid Two Youths Abducted And Held Hostage In Morena And Molested
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फाइल फोटो- जनकगंज थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में गोल पहाड़िया में उनके इलाके में दो बार दबिश दे चुकी हैं
- जनकगंज थाना के गोल पहाड़िया इलाके की घटना
- पांच दिन पहले हुई थी दो सगी बहने लापता
5 दिन पहले लापता हुईं दो सगी बहने रविवार को वापस लौट आई हैं। दोनों ने अपने अपहरण और बंधक बनाकर छेड़छाड़ की कहानी पुलिस को सुनाई है। घटना जनकगंज के गोल पहाड़िया इलाके की है। घटना के समय दोनों बहने दवा लेने के लिए बाजार गई थीं। आरोपियों ने दोनों बहनों से मारपीट भी की है। इनमें से एक लड़की नाबालिग है। पुलिस ने तत्काल इस मामले में दो आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ अपहरण व छेड़छाड़ की FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल आरोपी नहीं पकड़े गए हैं।
जनकगंज थाना क्षेत्र के गोल पहाडिय़ा निवासी 21 वर्षीय युवती, अपनी छोटी बहन 17 साल के साथ 9 मार्च को घर से दवा लेने के लिए निकली थीं। अभी वह कुछ ही दूरी पर पहुंची थी कि लालू पण्डित व अरमान मलिक उन्हें रास्ते में मिले। वह उन्हें डरा-धमका कर अपने साथ मुरैना ले गए। इसके बाद उन्हें एक घर में बंधक बनाकर रखा और उनसे छेड़छाड़ की। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उनकी बेल्ट से मारपीट की। 5 दिन बंधक रहने के बाद बीते रोज उन्हें मौका मिल गया और वह किसी तरह वहां से निकल भागी हैं। यहां आकर वह पहले जनकगंज थाना पहुंची हैं।
परिजन लेकर पहुंचे थाने, सुनाई कहानी
मुरैना से भागकर आई दोनों बहनें घर ना जाकर सीधे थाने जा पहुंची और मामले से पुलिस को अवगत कराया है। पुलिस को डर है दोनों बहनों के साथ कुछ और गलत तो नहीं हुआ है। पुलिस ने उनकी शिकायत पर अपहरण, छेड़छाड़, मारपीट सहित अन्य धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी
दो बहनों की शिकायत पर अपहरण, छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वह हवालात में होंगे।
संजीव नयन शर्मा, TI जनकगंज थाना