भाजपा को गाली देना पड़ा महंगा: पुलिस के एक जवान ने सोशल मीडिया ग्रुप पर BJP को दी गालियां, SP ने किया सस्पेंड

भाजपा को गाली देना पड़ा महंगा: पुलिस के एक जवान ने सोशल मीडिया ग्रुप पर BJP को दी गालियां, SP ने किया सस्पेंड


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोशल मीडिया पर जवाब की पोस्ट, इसमें गालियां विलर कर दी गई हैं, लेकिन चुनाव के लिए कोरोना आंकड़े के खेल पर कमेंट यथावत है

  • सस्पेंड ऑर्डर में लिखा यह पुलिस आचरण व नियमों के खिलाफ है
  • शनिवार को आरक्षक ने एक न्यूज ग्रुप पर डाली थी विवादित पोस्ट

एक सिपाही ने सोशल मीडिया पर BJP पर अपनी भड़ास निकालकर गालियां लिख दीं। उसका पोस्ट सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर खूब वायरल हुआ और जवान को SP ने सस्पेंड कर दिया। घटना शनिवार की है और रात को पुलिस अधीक्षक ने उसे सस्पेंड करने के निर्देश जारी किए हैं। पुलिस जवान BJP से इसलिए नाराज था कि कोरोना के आंकड़े उनके कार्यक्रम के समय क्यों कम हो जाते हैं और जब कोई त्योहार और अन्य कार्यक्रम हो तो बढ़ जाते हैं।

ग्वालियर के कोतवाली थाना में पदस्थ धर्मेन्द्र पाठक आरक्षक हैं। वह सोशल मीडिया पर एक न्यूज ग्रुप पर जुड़े है। शनिवार दोपहर ग्रुप पर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण बढ़ रहा कोरोना कर एक पोस्ट आई। इस पोस्ट पर अचानक आरक्षक चिढ़ गया और उसने BJP लिखकर गाली लिख दी। जब उसे एडमिन ने समझाया कि यह सोशल ग्रुप है यहां अपनी अभद्र भाषा का उपयोग न करें तो आरक्षक ने लिखा कि चुनाव आ गया तो अब कहां गया कोरोना। इसके बाद एडमिन ने आरक्षक को ग्रुप से हटा दिया। पर कुछ ही मिनट में यह पोस्ट इतना वायरल हुआ कि ग्वालियर SP अमित सांघी के पास पहुंच गया। SP ने पोस्ट को संज्ञान में लेकर तत्काल मामले की जांच कराई। कोतवाली थाना में पदस्थ आरक्षक धर्मेन्द्र पाठक की भूमिका गलत पाई गई। इस पर SP ग्वालियर ने शनिवार रात को जवान धर्मेन्द्र पाठक के सस्पेंड ऑर्डर जारी कर दिए। ऑर्डर में साफ कहा गया है कि आरक्षक का आचरण कहीं से भी पुलिस नियमों और आचरण जैसा नहीं था। उसने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अभद्र भाषा का उपयोग किया है। इसलिए उसे सस्पेंड कर लाइन भेज दिया है।

खबरें और भी हैं…



Source link