लोगों के लिए असुविधा: भोपाल के औबेदुल्लागंज-बरखेड़ा रेलवे स्टेशन के बीच भीमबैटका रेलवे फाटक कल से 3 दिन के लिए बंद रहेगा

लोगों के लिए असुविधा: भोपाल के औबेदुल्लागंज-बरखेड़ा रेलवे स्टेशन के बीच भीमबैटका रेलवे फाटक कल से 3 दिन के लिए बंद रहेगा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • The Bhimbatka Railway Gate Between Aubedullaganj Barkheda Railway Station In Bhopal Will Be Closed For 3 Days From Tomorrow

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल से इटारसी के बीच बन रही तीसरी लाइन का तेजी से काम चल रहा है। अब इसे जोड़ा जा रहा है। – फाइल फोटो

  • तीसरी लाइन को जोड़ने के कारण इसे बंद किया जा रहा है

भोपाल मंडल के भोपाल-इटारसी रेल खंड पर तीसरी रेल लाइन के लिए पटरी जोड़ने का काम किया जा रहा है। इसके कारण औबेदुल्लागंज और बरखेड़ा रेलवे स्टेशन के बीच पड़ने वाला 238a स्पेशल भीमबैटका फाटक कल से 3 दिन के लिए बंद कर दिया जाएगा। यह 25 दिसंबर से 27 दिसंबर तक दिन-रात में आम ट्रैफिक के लिए बंद रहेगा। रेलवे ने इस संबंध में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लोगों से दूसरे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है।

भोपाल से इटारसी के बीच 26.50 किलोमीटर के घाट सेक्शन में सुरंगें बनाई जा रही है। तीसरी रेल लाइन पर 1 किलोमीटर की सुरंग बनकर तैयार हो चुकी है, जो बरखेड़ा-बुदनी घाट सेक्शन में बनी है। टोटल 5 सुरंगें हैं। इनके तैयार हो जाने के बाद भोपाल से इटारसी के बीच की रेल यात्रा का आनंद कुछ और ही होगा, क्योंकि इन सुरंगों में हाई स्पीड ट्रेन चलाई जाएंगी।

तीसरी रेल लाइन

इटारसी से बीना के बीच भोपाल के रास्ते तीसरी रेल लाइन बन रही है। दो साल पहले भोपाल से बीना के बीच 135 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन चालू कर दी है। अब भोपाल से इटारसी के 98 किलोमीटर लंबी रेल लाइन पर काम चल रहा है। इसमें से बुदनी-इटारसी रेल खंड के बीच 100 फीसद काम पूरा हो गया है। कमिश्नर रेलवे सेफ्टी ने निरीक्षण कर लिया है। इस खंड में तीसरी रेल लाइन पर जल्द ही ट्रेनें चलने लगेंगी।



Source link