सतना में बिजली के खंभे से टकराकर बस पलटी: दर्जनभर यात्री घायल, एक का पेट फटा; दो जिला अस्पताल रेफर – Satna News

सतना में बिजली के खंभे से टकराकर बस पलटी:  दर्जनभर यात्री घायल, एक का पेट फटा; दो जिला अस्पताल रेफर – Satna News


सतना जिले के नागौद कस्बे में मंगलवार को अनमोल रतन ट्रेवल्स की बस बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। हादसा सांदीपनी स्कूल के गेट के ठीक सामने हुआ। बस आमा से सतना जा रही थी। हादसे में स्कूली छात्राओं समेत करीब दर्जनभर यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को तु

.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस तेज रफ्तार में थी। जैसे ही सड़क पर बने ब्रेकर पर उछली, उसकी कमानी टूट गई। इससे चालक का नियंत्रण बस से हट गया और वह सड़क किनारे पलट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

ब्रेकर पर बस अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई।

एक यात्री का पेट फटा, दो जिला अस्पताल रेफर

जानकारी मिलते ही नागौद टीआई अशोक पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बस में कुल 35 यात्री सवार थे। जिसमें 12 लोग घायल हुई है। घायलों में 5 को ज्यादा चोट आई है। दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक पेट फट गया है। दोनों को सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज नागौद सिविल अस्पताल में जारी है।



Source link