स्वास्थ्य आग्रह स्थल पर कैबिनेट बैठक: मंत्री करेंगे जिलों का दौरा; अगले  सप्ताह तक अस्पतालों में बेड की संख्या 24 हजार से बढ़ाकर 36 हजार की जाएगी, केंद्र सरकार से मिलेंगे 350 वेंटिलेटर

स्वास्थ्य आग्रह स्थल पर कैबिनेट बैठक: मंत्री करेंगे जिलों का दौरा; अगले  सप्ताह तक अस्पतालों में बेड की संख्या 24 हजार से बढ़ाकर 36 हजार की जाएगी, केंद्र सरकार से मिलेंगे 350 वेंटिलेटर


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Minister Will Visit Districts; By Next Week, The Number Of Beds In Hospitals Will Be Increased To 36 Thousand.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चोहान ने मिंटो हॉल परिसर में स्वास्थ्य आग्रह स्थल पर कैबिनेट बैठक की। बैठक में मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए।

CM शिवराज सिंह चौहान ने मिंटो हाॅल स्थित स्वास्थ्य आग्रह स्थल पर कैबिनेट की बैठक की। बैठक का एजेंडा सिर्फ कोरोना संक्रमण को नियंत्रण करने का था। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मंत्रियों से कहा कि प्रदेश में काेरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मंत्रियों को जिलों का दौरा करने का दायित्व दिया जाएगा। मंत्रियों के जो सुझाव मिलेंगे, उन पर अमल किया जाएगा। अगले सप्ताह तक अस्पतालों में बेड की संख्या 24 हजार से बढ़ाकर 36 हजार कर दी जाएगी। प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों के लिए व्यवस्थाएं बढ़ाई जाएंगी। विभिन्न तरह की जांचों के लिए दरों का निर्धारण किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे वेंटिलेटर के उपयोग और पैथोलॉजिकल जांचों की दरें निर्धारित करने का कदम उठाया जा रहा है। बैठक में बताया गया कि केंद्र सरकार से 350 वेंटिलेटर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। भोपाल में निजी क्षेत्र में नवीन कोविड केयर सेंटर बनाने पर भी विचार किया जा रहा है।

अलग-अलग कार्यों के लिए बनेंगे वॉलेंटियर्स
मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को जानकारी दी कि कोरोना संक्रमण को समाप्त करने में हर व्यक्ति की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 6 अप्रैल से प्रदेश में ‘मैं कोरोना वॉलेंटियर हूँ’ अभियान प्रारंभ किया गया है। कोरोना स्वयं-सेवक लोगों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने, वैक्सीनेशन करवाने आदि के लिए प्रेरित करेंगे तथा इस कार्य में उनकी मदद भी करेंगे।

CM शिवराज का ‘स्वास्थ्य आग्रह’:मुख्यमंत्री ने कहा- अप्रैल गंभीर संकट का महीना है, कोरोना से मुकाबला समाज को एकजुट होकर करना पड़ेगा

अब तक 45 लाख लोगों को लग चुकी वैक्सीन
बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान ने कोरोना की मौजूदा स्थिति पर प्रेजेंटेशन दिया। सुलेमान ने बताया कि गत 1 अप्रैल को सर्वाधिक 3 लाख 79 हजार 320 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है। अब तक लगभग 45 लाख नागरिक वैक्सीनेशन करवा चुके हैं। प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक लगभग 71 लाख है, जिनमें से 21 लाख व्यक्ति वैक्सीन लगवा चुके हैं।

MP में प्री-बोर्ड परीक्षाओं के लिए दो ऑप्शन:सरकारी स्कूल के छात्र घर से दे सकेंगे पेपर, तय समय में आंसर शीट जमा करेंगे; निजी स्कूल के स्टूडेंट्स ऑनलाइन या घर से एग्जाम दे सकते हैं

भोपाल से शाजापुर भेजी जाएगी टीम
शाजापुर में 5 अप्रैल को 27 संक्रमित मिले हैं। यहां कुल आंकड़ा 23 सौ के पार हो चुका है। बैठक में तय किया गया कि भोपाल से एक टीम शाजापुर जाएगी और मौजूदा हालातों पर रिपोर्ट देगी। दरअसल, छोटे शहरों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जिसके कारण सरकार चिंतित है।

खबरें और भी हैं…



Source link