ज्ञापन देते बिजली कंपनी के कर्मचारी।
श्योपुर में बिजली कंपनी के कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कृष्ण मोहन और नासिर अंसारी नाम के कंपनी कर्मचारियों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
.
सोमवार को मुक्तिनाथ फीडर पर यह घटना हुई। कर्मचारी राजस्व वसूली अभियान के तहत बकायादार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट रहे थे। गुलाम मोहम्मद के यहां कनेक्शन काटने पर उन्होंने और उनके बेटे पीरू अली ने कर्मचारियों से गाली-गलौच शुरू कर दी।
ज्ञापन देने थाने पहुंचे बिजली कंपनी के कर्मचारी।
आरोपी पिता-पुत्र ने कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर दोबारा कनेक्शन को हाथ लगाया तो परिणाम भुगतने होंगे। इस दौरान नासिर अंसारी का मोबाइल छीनने की कोशिश की गई। बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने पुलिस को संयुक्त आवेदन दिया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।