युवक की हत्या का मामला: इंस्टाग्राम से वीडियो डिलीट करने की बात पर रतलाम में एक युवक की हत्या

युवक की हत्या का मामला: इंस्टाग्राम से वीडियो डिलीट करने की बात पर रतलाम में एक युवक की हत्या


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मृतक जाकिर।

  • दूसरा गंभीर हालत में रात 12:20 बजे इंदौर रेफर, दो अन्य युवक भी घायल

इंस्टाग्राम पर अपलोड वीडियो हटाने की बात पर हुए विवाद के बाद शनिवार देर रात कुछ बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी। दूसरे गंभीर घायल को इंदौर रेफर किया है। मारपीट में दो युवकों को भी चोट आई है। जानकारी मिलने पर जिला अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस के अनुसार घटना में पेट और पसलियों में चाकू लगने पर गंभीर घायल सोहेल पिता सोजर (18) निवासी बजरंग नगर और जाकिर उर्फ राजू उर्फ राजा पिता हमीद (20) निवासी कसाई मंडी शेरानीपुरा को रात करीब 11:20 बजे जिला अस्पताल में भर्ती किया जहां करीब एक घंटे बाद जाकिर की मौत हो गई। सोहेल को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया है। घटना में जुनैद पिता जाहिद (17) और अजहर पिता अनवर (17) दोनों निवासी शेरानीपुरा को भी चोट लगी है।

जुनैद ने बताया कि अजहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दोस्तों का वीडियो अपलोड किया था। रात करीब 10 बजे न्यू रोड स्थित कैफे पर दोस्तों के साथ चाय पीने गए जहां पता लगा कि उसके दोस्त घटला निवासी जीशान ने उक्त वीडियो अपने नाम से अपलोड कर दिया।

पहले घर बुलाया फिर चाकू से कर दिया हमला
अजहर ने दोस्त सोहेल, जाकिर और जुनैद को जानकारी दी। जीशान का रात को दोबारा फोन आया। उसने घर आकर बात करने को कहा। बाइक से सोहेल, जाकिर, जुनैद और अजहर घटला गए। जुनैद ने बताया जैसे ही बाइक से उतरे जीशान, गबरू, शादाब और सोहेल ने मारपीट शुरू कर दी और चाकू से हमला कर दिया। पेट और सीने में चाकू लगने पर सोहेल और जाकिर गंभीर घायल हो गए। जुनैद और अजहर दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाए जहां रात करीब 12:20 बजे सोहेल को इंदौर रेफर कर दिया। थोड़ी देर बाद ऑपरेशन थियेटर में जाकिर की मौत हो गई।

खबरें और भी हैं…



Source link