टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन- केएल राहुल, इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सूर्यकुमार यादव, युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर.
इंग्लैंड की टीम में एक बदलाव
बता दें इंग्लैंड की टीम में भी एक बदलाव हुआ है. पहले टी20 में 150 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले मार्क वुड चोट के चलते बाहर हो गए हैं. उनकी जगह तेज गेंदबाज टॉम कर्रन को मौका मिला है.इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन- जेसन रॉय, जोस बटलर, ऑयन मॉर्गन, डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, सैम कर्रन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, टॉम कर्रन, क्रिस जॉर्डन.
भारत को मिलेगा टॉस जीतने का फायदा
बता दें टीम इंडिया को दूसरे टी20 में टॉस जीतने का फायदा मिल सकता है. अहमदाबाद में दूसरी पारी के दौरान ओस पड़ेगी जिससे बल्लेबाजी करना आसान हो जाएगा. पहले टी20 में भी इंग्लैंड के बल्लेबाजों को ओस का फायदा मिला था.
बता दें पहला टी20 मैच टीम इंडिया ने 8 विकेट से गंवा दिया था. पांच मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय फैंस को टीम के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. पहले टी20 मैच की बात करें तो टॉप ऑर्डर का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था. शिखर धवन, विराट कोहली, केएल राहुल सस्ते में निपट गए थे. ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या भी सेट होने के बाद पैवेलियन लौट गए. बस श्रेयस अय्यर ने 48 गेंदों में 67 रन बनाकर किसी तरह भारत को 124 रनों तक पहुंचाया था.
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने की ऋषभ पंत की तारीफ, कहा- कुछ हफ्तों में होंगे और बेहतर
गेंदबाजी में भी टीम इंडिया ने निराश किया खासतौर पर लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 4 ओवर में 44 रन देकर 1 विकेट लिया. शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल भी महंगे साबित हुए थे. इंग्लैंड के लिए उसके ओपनर जेसन रॉय और जोस बटलर गजब की फॉर्म में नजर आ रहे हैं. दुनिया के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज डेविन मलान और जॉनी बेयरस्टो ने भी पहले टी20 में अच्छी पारियां खेली थी.