Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फाइल फोटो- ग्वालियर थाना पुलिस ने दर्ज किया है मामला, जांच में गाय के टक्कर मारने से मौत की पुष्टि हुई है
- रानीपुरा पशु अस्पताल के पास की घटना
- 8 मार्च को हुई घटना, सोमवार सुबह तोड़ा दम
सड़क पर दौड़ रही आवारा गाय से टकराने के बाद एक वृद्ध को बाइक सवार ने भी टक्कर मार दी। घटना 8 मार्च की सुबह रानीपुरा पशु अस्पताल के सामने की है। घायल को गंभीर हालत में JAH में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार सुबह वृद्ध ने दम तोड़ दिया। घटना का पता चलते ही ग्वालियर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है।
उपनगर ग्वालियर के रानीपुरा में पशु अस्पताल के पास निवासी 62 वर्षीय झम्मन लाल पुत्र रामचंद्र कुशवाह रोज की तरह 8 मार्च की सुबह भी घर के बाहर टहलने निकले थे। घर से कुछ ही दूर पर पहुंचे थे कि सड़क पर दौड़ती आ रही आवारा गाय ने वृद्ध को पीछे से टक्कर मार दी। गाय की टक्कर से वृद्ध नीचे गिरा तो एक बाइक सवार टक्कर मारते हुए निकल गया। घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल एम्बुलेंस को कॉल कर घायल वृद्ध को अस्पताल पहुंचाया था। परिजन अस्पताल पहुंचे और वृद्ध के इलाज में लग गए। घटना की सूचना पुलिस को भी नहीं दी। गंभीर हालत होने के कारण सोमवार सुबह वृद्ध ने दम तोड़ दिया। अस्पताल की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर मर्ग कायम कर लिया है।
आए दिन आवारा पशु लोगों को बना रहे हैं शिकार
सड़क पर आवारा पशु घूमना और लोगों को अपना शिकार बनाना आम बात है। यही कारण है कि शहर में सड़कों पर वाहन कम आवारा पशु ज्यादा दिखाई देते हैं। बीते 3 महीने में आवास पशु के हमले से यह तीसरी मौत है। इसके बाद भी नगर निगम कभी आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला पहुंचाने की कार्रवाई नहीं करता है।