ईशान किशन ने डेब्यू मैच में बनाया रिकॉर्ड तो मां फेवरिट डिश बनाकर कर जीत को कर रहीं सेलिब्रेट

ईशान किशन ने डेब्यू मैच में बनाया रिकॉर्ड तो मां फेवरिट डिश बनाकर कर जीत को कर रहीं सेलिब्रेट


ईशान किशन के पिता को मिठाई खिलातींं उनकी मां

Ishan Kihsan News: ईशान किशन के माता-पिता पटना में ही रहते हैं. उनके शानदार प्रदर्शन के बाद जीत का जश्न पटना के अलावा पैतृक घर नवादा समेत पूरे बिहार में है और लोग इस जीत को अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं.

पटना. उदयीमान क्रिकेटर और बिहार के लाल ईशान किशन (Cricketer Ishan Kishan) ने टीम इंडिया के लिए खेले गए डेब्यू मैच में ही धूम मचा दिया और अपने शानदार परफार्मेंस के जरिये ना सिर्फ टीम को जीत दिलाई बल्कि अपने डेब्यू मैच में ही मैन औफ द मैच भी बने. ईशान की पारी की बदौलत भारत ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज (India-England T-20 Series) में शानदार वापसी भी की है. बिहार के इस क्रिकेटर के प्रदर्शन की बदौलत ना केवल उनके घर वालों की ख़ुशी का ठिकाना नहीं है बल्कि पूरे बिहार के लोग गौरवान्वित हैं.

रविवार की शाम से ही ईशान किशन के घर में जश्न मन रहा है और लोग बिहार के लाला और उनके परिवार को बधाई दे रहे हैं. ईशान किशन के माता-पिता पटना में हैं और अपने बेटे की जीत से फुले नहीं समा रहे हैंं. रविवार की रात जैसे ही टीम इंडिया ने मैच जीता ईशान किशन के माता-पिता समेत पूरा परिवार जश्न में डूब गया. ईशान के माता-पिता से मिलकर और उनको फोन पर लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.

ईशान किशन के पिता प्रणव कुमार पांडेय का कहना है की ईशान इंडिया के लिए खेलेगा इसी बात से हम बहुत खुश थे उपर से उसने अपने पहले ही मैच में इस तरह की बैटिंग से दिखा दिया कि उसमें कितना दम खम और काबिलियत है, ये हमारे लिए गौरव की बात है. बेटे के इस रिकॉर्ड प्रदर्शन से ईशान की मां का तो खुशी का ठिकाना नहीं है. उन्होंने कहा की अभी ईशान से मेरी बात नहीं हो पाई है लेकिन जब बात होगी तो उसे खूब बधाई और आशीर्वाद दूंगी. बेटे की अनुपस्थिति में मां होली में जश्न मनाने की तैयारी कर रही हैं तो साथ ही रविवार को घर में ईशान के पसंद का आलू पराठा और पनीर चिली बन रहा है. ईशांत की मां ने बताया कि यूं तो वो बहुत कम ही हमारे साथ रहता है लेकिन उसे मेरे हाथों की पनीर चिली और आलू पराठे सबसे पसंद हैं.








Source link