CSK को 2 बार चैंपियन बना चुके स्टार खिलाड़ी ने उठा लिया बड़ा कदम, IPL छोड़ PSL खेलने का फैसला; पड़ेगा महंगा?

CSK को 2 बार चैंपियन बना चुके स्टार खिलाड़ी ने उठा लिया बड़ा कदम, IPL छोड़ PSL खेलने का फैसला; पड़ेगा महंगा?


IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले साउथ अफ्रीका के पूर्व स्टार खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस ने अपने फैसले से हैरान कर दिया है. चेन्नई सुपर किंग्स को दो बार चैंपियन जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले डु प्लेसिस ने IPL 2026 में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है. लंबे समय से आईपीएल में खेल रहे फाफ डु प्लेसिस ने घोषणा की है कि वो आगामी आईपीएल ऑक्शन में अपना नाम दर्ज नहीं कराएंगे. 

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने एक बयान जारी कर कहा कि वो आईपीएल 2026 के बजाय पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में हिस्सा लेंगे। बता दें कि पिछले सीजन में फाफ डु प्लेसिस दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे, लेकिन उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था. आईपीएल के अगले संस्करण से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अनुभवी खिलाड़ी को रिलीज करने का फैसला किया. 

Add Zee News as a Preferred Source




Source link